विविध भारत

दिल्ली सरकार ने पूरा किया वादा, डीटीसी की एसी बसों में लागू हुआ स्टूडेंट पास

दिल्ली सरकार ने पिछले महीने स्टूडेंट पास को एसी बसों में भी लागू करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी थी।

less than 1 minute read
delhi
दिल्ली सरकार ने पूरा किया वादा, डीटीसी की एसी बसों में लागू हुआ स्टूडेंट पास

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए स्टूडेंट पास को एसी बसों में भी लागू कर दिया है। इसके तहत अब स्टूडेंट अपने बस पास से दिल्ली की एसी बसों में भी सफर कर सकेंगे। इस बारे में दिल्ली ट्रांसपोर्ट विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर ये योजना लागू कर दी है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने पिछले महीने स्टूडेंट पास को एसी बसों में भी लागू करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी थी।

हर साल बनते हैं 8.5 लाख स्टूडेंट पास

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने स्टूडेंट्स से जो वादा किया था उसे पूरा कर दिया है। वही, डीटीसी के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, हर साल डीटीसी में करीब 25 लाख पास बनाए जाते हैं, जिनमें 9 लाख जनरल पास और 8.5 लाख स्टूडेंट पास होते हैं। अभी जिन स्टूडेंट्स ने पास बनवा रखे हैं, वे बस पास एसी बसों में भी लागू हो गए हैं।

सब्सिडी पर फैसले का इंतजार

बता दें कि स्टूडेंट पास 100 रुपए में बनता है और एक कैटिगरी 150 रुपए के पास की है। वहीं, एसी बसों के लिए जनरल पास 1000 रुपए का बनता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभी तक सरकार की ओर से डीटीसी को बस पास के लिए 25 पर्सेंट सब्सिडी दी जाती है। लेकिन स्टूडेंट्स पास के एसी बसों में लागू किए जाने की योजना के बाद सरकार डीटीसी को कितनी सब्सिडी देगी, इसके बारे में अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर जल्द ही फैसला होने की उम्मीद है। स्टूडेंट पास एसी बसों में लागू होने के बाद धारकों की संख्या भी बढ़नी तय है। इसके लिए दिल्ली सरकार सरकार नई बसों का भी इंतजाम किया है। ऐसा माना जा रहा है कि स्टूडेंट्स पास की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। ।

Published on:
17 Nov 2018 11:10 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन