विविध भारत

अंडमान द्वीप में महसूस किए गए भूकप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3

  एनसीएस ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की। 6 दिन पहले भी महसूस किए गए थे भूकंप के झटके।

less than 1 minute read
earthquake
एनसीएस ने रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की।

नई दिल्ली। छह दिन बाद एक बार फिर अंडमान निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इस बात की जानकारी दी है। एनसीएस की जानकारी में बताया गया है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप के झटके अंडमान के लोगों ने 8 बजकर 45 मिनट पर महसूस किए गए। एक सप्ताह में दूसरी बार भूकंप का महसूस करने के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। अभी तक भूकंप की वजह से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

बता दें कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सात नवंबर को दोपहर बाद भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक छह दिन पहले रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई थी। एनसीएस ने बताया था कि भूकंप का केंद्र पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 143 किलोमीटर पर था। जानकारी के मुताबिक सात नवंबर को भूकंप के झटके दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट पर महसूस किए गए थे।

Updated on:
13 Nov 2020 10:16 am
Published on:
13 Nov 2020 10:05 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन