विविध भारत

देश में पहली बार दिल्ली में भड़काऊ मैसेज की शिकायत के लिए इनामी वाट्सएप नंबर जारी

दिल्ली विधानसभा की समिति ने शुरू की देश की पहली ऐसी सेवा। वाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर पर अफवाह की सूचना पर 10 हजार इनाम। dvscommittee@delhi.gov.in और 8950000946 नंबर करें शिकायत।

less than 1 minute read
Whatsapp हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों को काबू करने के लिए वाट्सऐप नंबर और ईमेल आईडी जारी कर दिया गया है। दिल्ली विधानसभा ने देश की ऐसी पहली सेवा शुरू करते हुए सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये
का इनाम देने का भी प्रावधान किया है।

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने मंगलवार को दूसरी बैठक की। बैठक के बाद समिति के चेयरमैन सौरभ भारद्वाज ने बताया कि नफरत फैलाने वालों की सूचना देने के लिए एक ई-मेल आईडी और वाट्सऐप नंबर जारी किया गया है।

इस ई-मेल और वाट्सऐप नंबर पर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दो धर्मों के बीच दंगा कराने के उद्देश्य से फर्जी खबरें या अफवाहें फैलाने वालों की स्क्रीन शाॅट लेकर शिकायत कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा।

इसके लिए ईमेल आईडी dvscommittee@delhi.gov.in और वाट्सऐप नंबर 8950000946 होगा। वाट्सऐप नंबर पर दंगा भड़काने वाले मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर भेजा जा सकता है।

एक्सपर्ट करेंगे फैसला

समिति ने फैसला लिया है कि दो धर्मों के बीच दंगा भड़काने के लिए कोई भी व्यक्ति वाट्सऐस, फेसबुक व ट्विटर समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फर्जी खबरें या अफवाहें फैलाता है, तो उसे अब तीन साल की सजा होगी।

समिति के पास एक लीगल एक्सपर्ट टीम होगी। एक्सपर्ट बताएंगे कि वायरल मैसेज के अंदर कोई अपराध बन रहा है या नहीं। समिति एक एजेंसी भी हायर करेगी, जो तथ्यों की जांच करेगी और बताएगी कि वह खबर असली है या फर्जी है। एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Updated on:
04 Mar 2020 07:27 am
Published on:
03 Mar 2020 09:09 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर