देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) से दिल दहलाने वाली यहां शुक्रवार देर रात एक इमारत में भीषण आग (Fierce Fire) लग गई इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख लोगों के होश उड़े
नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ( Mumbai ) से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार देर रात एक इमारत में भीषण आग ( Fierce Fire ) लग गई है।
इमारत से आग की लपटें और धुएं का गुबार निकलता देख लोगों के होश उड़ गए। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल (Fire Engine) की पांच गाड़ियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग को काबू करने का प्रयास किया।
इमारत में आग लगने की कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार भीषण आग आग की यह घटना मुंबई के कला चौकी इलाके की है। यहां अभ्युदय नगर में मिलन इंडस्ट्रियल एस्टेट ( Milan Industrial Estate ) से अचानक आग की लपटें उठने लगी।
हालांकि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से मौके पर एक एम्बुलेंस और एक क्विक रिस्पांस व्हीकल को भी लगाया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले मुंबई के मालाबार हिल्स के हैंगिंग गार्डन्स के पास आग लगने की घटना सामने आई थी।
यहां एक इमारत में भीषण आग लग गई थी। हालांकि यहां इमारत में फंसे 17-18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।