विविध भारत

केंद्र ने कहा – किसान आंदोलन में खालिस्तानियों की घुसपैठ, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – तो हलफनामा दाखिल करो

HIGHLIGHTS Farmers Protest: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि किसान आंदोलन में खालिस्तानियों की घुसपैठ और मदद हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।

less than 1 minute read
Govt will file affidavit in SC on Khalistan's help to farmers movement

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच खालिस्तानियों के घुसपैठ और मदद करने को लेकर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बात रखी। इस पर कोर्ट ने सरकार से एक हलफनामा दाखिल करने को कहा है।

केंद्र सरकार ने इसपर कहा कि वह हलफनामा दाखिल करेगी और आईबी के रिकॉर्ड भी सामने रखेगी। दूसरी तरफ कोर्ट ने किसानों से भी कहा है कि रामलीला मैदान या अन्य स्थानों पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस आयुक्त की अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

खालिस्तान की मदद पर सरकार दाखिल करें हलफनामा

कृषि कानूनों पर सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि एक याचिका में प्रतिबंधित संगठन के किसान आंदोलन में घुसपैठ करने और मदद करने की बात कही गई है। क्या अटॉर्नी जनरल इसे स्वीकार कर सकते हैं? इस पर अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा, हमने किसान आंदोलन में खालिस्तानियों के घुसपैठ की बात कही है।

सीजेआई ने कहा कि यदि किसी प्रतिबंधित संगठन द्वारा घुसपैठ होती है और कोई हमारे सामने यहां आरोप लगा रहा है, तो आपको इसकी पुष्टि करनी होगी। कोर्ट के सामने कल तक यानी बुधवार तक एक हलफनामा दाखिल करें।

आईबी की रिपोर्ट रखेंगे कोर्ट के सामने

अटॉर्नी जनरल ने कोर्ट से कहा कि हम इस संबंध में एक हलफनामा दाखिल करेंगे और कोर्ट के सामने आईबी का रिकॉर्ड भी रखेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस के उस आवेदन पर नोटिस जारी किया जिसमें गणतंत्र दिवस पर किसानों के विरोध में प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को रोकने की मांग की गई थी।

Updated on:
12 Jan 2021 07:19 pm
Published on:
12 Jan 2021 01:47 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश