विविध भारत

Independence day 2020 : राजधानी सात घंटे तक नो फ्लाइंग जोन रहेगी, इन मार्गों से आवाजाही हो सकेगी संभव

Highlights दिल्ली हवाईअड्डे (Delhi Airport) पर सात घंटे अनिर्धारित उड़ाने को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। 11 बजे तक सभी तरह के भारी वाहनों यानी बाहरी राज्यों से आने और जाने वाली बसों का दिल्ली में प्रवेश नहीं हो सकेगा।
2 min read
Independence day 2020
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था।

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस (Independence day 2020) के मौके पर राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शनिवार सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक नो फ्लाइंग जोन (No Flying Zone) का ऐलान किया गया है। इसके अलावा दिल्ली हवाईअड्डा, ट्रैफिक और रेल मार्ग में कई बदलाव किए गए हैं। दिल्ली हवाईअड्डे पर सात घंटे अनिर्धारित उड़ानों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसके तहत न विमान उतरेंगे और न ही उड़ान भरेंगे।

भारतीय सेना और राज्य संचालित हेलिकॉप्टरों को अनुमति

इस दौरान केवल भारतीय सेना और राज्य संचालित हेलिकॉप्टरों ( Helicopter) को उड़ान की अनुमति होगी। लाल किले (Lal Qila) के आसपास के मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि रेलवे स्टेशन जाने वाले लोग घर से जल्दी निकल लें।

हवाईअड्डा में सात घंटे प्रतिबंध

दिल्ली हवाईअड्डे पर सात घंटे तक किसी भी अनिर्धारित उड़ान की इजाजत नहीं होगी। हवाईअड्डा की संचालक कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड डायल के अनुसार चार्टेड विमानों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सुबह छह बजे से दस बजे तक और 4 से 7 बजे तक सुरक्षा कारणों के चलते ट्रांजिट उड़ानों के टेकऑफ पर प्रतिबंध है। डायल के अनुसार भारतीय सेना,सीमा सुरक्षा बल और वायुसेना के हेलिकॉप्टर पर प्रतिबंध नहीं होगा। इसके अलावा राज्य संचालित हेलिकॉप्टर या राज्यपाल, मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर पर भी बैन नहीं होगा।

भारी वाहनों को प्रवेश नहीं

14 अगस्त मध्य रात्रि से शनिवार सुबह 11 बजे तक सभी तरह के भारी वाहनों पर अन्य राज्यों से आने वाली और जाने बसों का दिल्ली में प्रवेश नहीं हो सकेगा। डीटीसी व अन्य कई बसें सुबह कुछ घंटे गंतव्य से पहले समाप्त होंगी।

ये मार्ग रहेंगे बंद

सुबह चार से नौ बजे तक दिल्ली गेट से छत्ता रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग पर, जीपीओ से छत्ता रेल तक लुटियन रोड पर, आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर रिंग रोड और बाईपास पर राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड पर, नेताजी सुभाष मार्ग से निषादराज मार्ग, शांतिवन की ओर गीता कॉलोनी पुल आदि मार्गों पर ट्रैफिक बंद रहेगा।

पार्किंग लेबल लगे वाहनों को आवाजाही की अनुमति

सुबह 4 से 10 बजे तक इंडिया गेट, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, सुभाष मार्ग, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, निजामुद्दीन पुल, आईएसबीटी फ्लाईओवर आदि मार्गों पर केवल पार्किंग लेबल लगे वाहनों को आवाजाही की अनुमति मिलेगी। अन्य वाहनों का मार्ग बदला जाएगा।

लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग

लोगों को आवाजाही के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, पंचकुईयारोड, रानी झांसी रोड, कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट, लाहौरी गेट, नया बाजार, पुस्ता मार्ग, जीटी रोड, युधिष्ठिर सेतु, डीएनजी, एनएच 24, एनएच 9, विकास मार्ग, शाहदरा पुल, वजीराबाद रोड, डीडीयू मार्ग आदि का प्रयोग करना चाहिए।

Updated on:
15 Aug 2020 08:50 am
Published on:
15 Aug 2020 08:33 am