विविध भारत

अलर्ट : 13 देशों में तूफान का खतरा, गति से मच सकती है भयंकर तबाही

Weather Forecast : भारतीय मौसम विभाग ने अपने वेदर मॉनिटरिंस सेंटर्स के जरिए चक्रवाती तूफानों के नाम जारी किए गए हैं मौसम विभाग की ओर से अगले सीजन में आने वाले अलग-अलग तूफानों के बारे में बताया गया है

less than 1 minute read
Apr 30, 2020
tufan1.jpg
cyclone alert

नई दिल्ली। दुनिया कोरोना (COVID-19) की मार से पहले ही परेशान है। वहीं भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department ने नई चेतावनी जारी करके सबकी नींदें उड़ा दी हैं। विभाग के अनुसार 13 देशों में 169 तूफानों का खतरा है। इस सिलसिले में मौसम विभाग ने भारतीय महासागर के उत्तर में आने वाले तूफानों के नाम की सूची जारी की है। इसमें गति, आग और व्योम जैसे भंयकर तूफान (Cyclone) शामिल हैं।

मालूम हो कि भारत ने 13 देशों में मौजूद अपने वेदर मॉनिटरिंस सेंटर्स के जरिए चक्रवाती तूफानों के नाम जारी किए गए हैं। तूफानों की जानकारी लेने के लिए भारत ने अपने छह रीजनल स्पेश्लाइज्ड सेंटर्स और पांच रीजनल ट्रॉपिकल साइक्लोन वॉर्निंग सेंटर्स से भी मदद ली है। चूंकि भारत अपने साथ 13 अन्य देश जैसे— बांग्लादेश, ईरान, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन के साथ भी चक्रवाती तूफानों को लेकर जानकारी साझा करता है। इसी के चलते अलग-अलग देशों की तरफ बढ़ रहे तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले सीजन में 13 देशों में अलग-अलग तीव्रता के तूफान आएंगे। भारत में गति, तेज, मुरासू, आग, व्योम, झार, प्रोबाहो, नीर, प्रभंजन, घुरनी, अंबुड, जलाधि और वेग तूफान कहर बरपाएंगे। वहीं बांग्लादेश में निसर्ग, बिपोरजॉय, अर्णब, उपाकुल, बरशों, रजनी, निशिथ, उर्मी, मेघाला, समीरों, प्रतिकुल, सरोबोर और मेहानिशा का खतरा है। पाकिस्तान में भी चक्रवात तूफान तबाही मचा सकता है। इनके नाम गुलाब, आस्ना, साहाब, अफसान, मनाहिल, शुजाना, परवाज, जन्नाता, सरसर, बादबान, सर्राब, गुलनार, वासेक हैं। वहीं श्रीलंका में असानी, शक्ति, गिगुम, गगन, वेरांभा, गर्जना, नीबा, निन्नाड़ा, विदूली, ओघा, सलिथा, रिवी, रुडू नामक तूफानों के खतरे की आशंका है।

Published on:
30 Apr 2020 08:54 am
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन