भारतीय वायुसेना ने पहला अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टर प्राप्त किया है। यह हेलीकॉप्टर भारत ने अमरीका से हासिल किया है। भारत ने अमरीका के साथ 22 हेलिकॉप्टरों के लिए अनुबंध कर रखा है।
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने रक्षात्मक क्षमता बढ़ाने वाला पहला "अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टर प्राप्त किया है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह हेलीकॉप्टर भारत ने अमरीका से हासिल किया है। इससे भारतीय सेना को जमीन पर मौजूद खतरों से मुकाबला करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भारतीय सेना का आधुनिकीकरण भी होगा। आपको बता दें कि भारत ने अमरीका के साथ 22 हेलिकॉप्टरों के लिए अनुबंध कर रखा है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले बोइंग और भारतीय सहयोगी कंपनी टाटा ने मिलकर भारत में अपाचे AH-64E हेलीकॉप्टर के निर्माण का निर्णय लिया था। आपको बता दें कि भारत ने अपाचे हेलीकॉप्टर के लिए अमरीका के साथ 930 मिलियन डॉलर की डील की थी। अमरीका की डिफेंस सिक्योरिटी कॉरपोरेशन एजेंसी के अनुसार अपाचे हेलीकॉप्टर भारतीय सेना की रक्षात्मक क्षमता में इजाफा करेगा।
ये है अपाचे हेलीकॉप्टर की खासियत—
ऐसे है खतरनाक
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.