विविध भारत

‘राजीव गांधी की शादी राजकपूर की बेटी से कराना चाहती थीं इंदिरा, करीना को पसंद थे राहुल’

'राज कपूर की पोती करीना कपूर ने राहुल गांधी को भी अपनी पसंद बताया था। राहुल भी करीना की फिल्में पहले दिन, पहला शो देखते थे।'
2 min read
d
'राजीव गांधी की शादी राजकपूर की बेटी से कराना चाहती थीं इंदिरा, करीना को पसंद थे राहुल'

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके प्रधानमंत्री बेटे राजीव गांधी को लेकर एक बड़ा दावा किया गया है। वरिष्ठ पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब 'नेता-अभिनेताः बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स' में कहा है कि इंदिरा गांधी अपने बड़े बेटे राजीव की शादी हिन्दी सिनेमा के शो-मैन सुपरस्टार राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु से कराना चाहती थीं। उनकी किताब के मुताबिक नई पीढ़ी में एक बार ऐसा ही मामला आया था लेकिन इस बार भी बात नहीं बनी, एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था।

'अच्छे संबंधों को रिश्तेदारी में बदलना चाहती थीं इंदिरा'

किताब के में कहा गया है कि गांधी-नेहरू परिवार के कपूर परिवार से बेहद अच्छे संबंध थे। इंदिरा इसी करीबी को रिश्तेदारी में बदलना चाहती थीं। किदवई के मुताबिक, 'इंदिरा गांधी को न तो बॉलीवुड से जुड़ी बहू की तलाश थी और न ही सितारा हैसियत उन्हें कोई खास लगाव था। उनके दिल में कपूर परिवार के लिए सम्मान था, इसी लिए पारिवारिक दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलना चाहती थीं।' लेकिन कैंब्रिज में पढ़ाई के दौरान राजीव गांधी की मुलाकात अंटोनिआ एडवीज अल्बिना मायनो (सोनिया गांधी) से हुई। बाद में दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हुई और 1968 में शादी हो गई। इस तरह इंदिरा की वो इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

करीना ने जताई थी अपनी ख्वाहिश

किदवई की किताब के मुताबिक, 'राज कपूर की पोती करीना कपूर ने भी राहुल गांधी को अपनी पसंद बताया था। राहुल भी करीना की फिल्में पहले दिन, पहला शो देखते थे।' रिपोर्ट्स के मुताबिक एक शो में करीना से पूछा गया था कि वो किसी एक शख्स का नाम बताएं, जिसके साथ डेटिंग करना चाहेंगीं। इसके जवाब में उन्हें राहुल गांधी का नाम लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने इससे किनारा कर लिया था।

Published on:
30 Sept 2018 09:23 pm