विविध भारत

नए साल में ISRO रचेगा नया कीर्तिमान, 31 उपग्रहों का एक साथ होगा प्रक्षेपण

मिशन में काटरेसैट 2 के अलावा भारत का एक नैनो उपग्रह और एक माइक्रो उपग्रह भी लॉन्च किया जाएगा।

less than 1 minute read

बेंगलुरू। भारत 10 जनवरी को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित अपने अंतरिक्ष केंद्र से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह काटरेसैट सहित 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के निदेशक देवी प्रसाद कार्निक ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक साथ काटरेसैट और अन्य उपग्रहों को ले जाने के लिए सुबह 9.30 बजे रॉकेट प्रक्षेपण का समय निर्धारित किया है। इनमें से 28 उपग्रह अमेरिका और पांच अन्य देशों के होंगे।

2018 के इस पहले अंतरिक्ष अभियान के तहत पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी-सी440) के जरिए 31 उपग्रह लॉन्च किए जाएंगे। इस अभियान से चार महीने पहले 31 अगस्त को इसी तरह का रॉकेट पृथ्वी की निचली कक्षा में भारत के आठवें नौवहन उपग्रह को पहुंचाने में विफल रहा था।
इस मिशन में काटरेसैट 2 के अलावा भारत का एक नैनो उपग्रह और एक माइक्रो उपग्रह भी लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

चार महीने बाद PSLV-C 40 का 10 जनवरी को प्रक्षेपण, कार्टोसैट के साथ छोड़े जाएंगे 28 विदेशी उपग्रह

26/11 जैसे हमलों को रोकेगा इसरो का सैटेलाइट
26/11 जैसे आतंकी हमलों से बचने के लिए सरकार एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। सुरक्षा को चाक-चौबंद करने के लिए गृह मंत्रालय जल्द ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की मदद लेगा। इसरो की सेटेलाइट तस्वीरों के जरिए संदिग्ध जहाजों और नौकाओं की निगरानी की जाएगी। चेतावनी देने के बाद भी नहीं रुकने पर ऐसे संदिग्ध जहाज और नौकाओं पर हमला भी किया जा सकता है।

1000 ट्रांसपोर्डर लगाए जाएंगे
समुद्र से सटे तटीय इलाकों और समुद्र की सुरक्षा के लिए इसरो मार्च 2018 तक 1000 ट्रांसपोर्डर भी देगा। इसके तहत सैटेलाइट निगरानी के लिए 20 मीटर से कम लंबी नावों के लिए प्रस्तावित किया गया है।

ये भी पढ़ें

श्रमिक के बेटे की अंतरिक्ष में छलांग
Updated on:
30 Dec 2017 02:14 pm
Published on:
30 Dec 2017 02:04 pm
Also Read
View All