
नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन का आज आठवां दिन है। आज का दिन किसान आंदोलन के लिहाज से काफी अहम है। आज किसान संगठनों और सरकार के प्रतिनिधियों के बीच चौथे दौर की बातचीत होगी। इस बातचीत में समिति गठित करने के साथ समस्या समाधन के मुद्दे पर किसान संगठन अपना पक्ष रखेंगे। केंद्र सरकार ने इस बात के संकेत दिए हैं वो किसानों के हित में नरम रवैया अपनाते हुए समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेगी।
ट्रैफिक के लिहाज से अहम रोड पर ट्रैफिक ब्लॉक
इस बीच दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों के विरोध के कारण यातायात के लिए बंद कर दिया है। इसी तरह टिकरी बॉर्डर, झारोदा बॉर्डर, झटिकरा बॉर्डर को भी ट्रैफिक मूवमेंट के लिए ब्लॉक कर दिया गया है। सिंध बॉर्डर पहले से की बंद है। बदुसराय बॉर्डर केवल दोपहिया यातायात के लिए खुला है। कालिंदी कुंज से दिल्ली नोएडा का रूट खुला है। हरियाणा का ढांढसा और दौराला बॉर्डर खुला है। नोएडा जाने के लिए एनएच—24 का भी सहारा लिया जा सकता है।