विविध भारत

धरती पर लौटे हनुमान, यकीन नहीं हो रहा तो फोटोज़ देख लें

जिस शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं वह धरती पर हनुमान तो नहीं लेकिन उनसे कम भी नहीं है।

2 min read
Nov 19, 2017

नई दिल्ली। अगर आपको कहीं एक साथ सैकड़ों की तादाद में बंदर मिल जाएं तो सबसे पहले आपके ज़हन में क्या आएगा। हमारा अंदाज़ा है कि आप एक साथ इतने सारे बंदर देखकर बुरी तरह से डर जाएंगे और पूरी कोशिश करेंगे कि कैसे भी करके वहां से भाग लिया जाए। इसके अलावा बात की जाए बंदरों के स्वभाव की तो आमतौर पर बंदर शांत स्वभाव के ही होते हैं। लेकिन अलग-अलग जगहों के बंदर झपटमार और खूंखार भी होते हैं। लेकिन आज हम बंदरों की उस टोली के बारे में बात करने जा रहे हैं जो एक शख्स को अपना देवता यानि भगवान हनुमान मानते हैं।

जिस शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं वह धरती पर हनुमान तो नहीं लेकिन उनसे कम भी नहीं है। क्योंकि जिस तरीके से बंदरों की टोली उनके साथ मज़े लूटती है उससे तो यही लगता है कि वो शख्स ही हनुमान हैं। बंदरों के इस देवता के बारे में बताया जाता है कि ये उन्हीं के साथ सोता है, उन्ही के साथ उठता है, उन्हीं के साथ खेलता है, उन्हीं के साथ खाता है, उन्हीं के साथ पीता भी है। लेकिन इस पूरी कहानी में सबसे खास बात यह है कि बंदरों का यह फरिश्ता लोगों से भीख मांगकर उनका पेट भी भरता है।

ये भी पढ़ें

VIDEO : लड़की कहती रही बचाओ-बचाओ, लेकिन हैवान उसके साथ करता रहा…

बंदरों के मसीहा कहे जाना वाला यह शख्स यूपी के रायबरेली का रहने वाला है। जिसका नाम कृष्ण कुमार मिश्र है। इतना ही नहीं कृष्ण कुमार अपनी बीवी के तानों को भी अनसुना करते हुए बंदरों के लिए घर में ही रोटियां बनाते हैं। जी हां कृष्ण कुमार की भी पत्नी है जो आमतौर पर सभी की पत्नियों की तरह ही हैं और अपने पति पर समय-समय अपना कहर ढाती रहती हैं। बताया जाता है कि बंदरों का यह फरिश्ता अपने जीवन के करीब 40 साल उनकी सेवा में निकाल दिए जो लगातार अभी भी जारी है।

ये भी पढ़ें

फिल्मी स्टाइल में लॉकअप की दीवार तोड़कर भागा कैदी, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
Published on:
19 Nov 2017 01:58 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग