विविध भारत

पाकिस्तान में ऐसी है राजपूत फैमिली की जिंदगी, शान में नहीं है कोई कमी

करनी सिंह सोढ़ा जहां भी जाते हैं उनके साथ बंदूकधारी बॉडीगार्ड भी उनकी सुरक्षा में मौजूद रहते हैं, इससे उनके राज परिवार के होने की झलक भी मिलती है और वो शान भी दिखता है

2 min read
Sep 25, 2016
Life Of Rajpoot Family In Pakistan
Life Of Rajpoot Family In Pakistan
नई दिल्ली। देश के बंटवारे के बाद कई रियासतें पाकिस्तान के हिस्से चली गई। जब रियासतें पाकिस्तान में गई तो राजाओं का जाना लाजिमी था। इन्हीं रियासतों में से एक है उमरकोट रियासत। यह रियासत अब पाकिस्तान में है। रियासत के राजा है करनी सिंह सोढ़ा। सोढ़ा अक्सर राजनीतिक कार्यक्रमों में नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका अच्छा खासा जलवा है। फोटो डालने से लेकर अपनी बाते वो इस माध्यम से अपने लोगों तक पहुंचाते रहते हैं।

करनी सिंह सोढ़ा जहां भी जाते हैं उनके साथ बंदूकधारी बॉडीगार्ड भी उनकी सुरक्षा में मौजूद रहते हैं। इससे उनके राज परिवार के होने की झलक भी मिलती है और वो शान भी दिखता है।

हमीर सिंह के बेटे करणी सिंह अमरकोट रियासत के प्रिंस हैं। करणी सिंह अक्सर अपने पिता का प्रचार करते दिखते हैं। करणी सिंह को शिकार का भी शौक है। उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड हमेशा एके 47 राइफल और शॉटगन साथ रखते हैं। प्रिंस जीप और लग्जरी गाड़ियों में भी घूमते दिखते हैं। पाकिस्तान के मुसलमान मानते हैं कि हमीर सिंह का परिवार राजा पुरु (पारस) के वंशज हैं। इसलिए वे आज भी उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं।

हमीर सिंह का परिवार पाक राजनीति में अहम जगह रखता है। हमीर सिंह के पिता राणा चंद्र सिंह अमरकोट के शासक परिवार से थे। चंद्र सिंह सात बार सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे। वे पूर्व पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के करीबी मित्र थे। पीपीपी से अलग होने के बाद राणा चंद्र सिंह ने पाकिस्तान हिंदू पार्टी का गठन किया था, जिसका झंडा केसरिया रंग का था। उसमें ओम और त्रिशूल अंकित थे। उनका 2009 में निधन हो गया।

पिछले साल 20 फरवरी 2015 को हमीर सिंह के बेटे की शादी राजस्थान की पद्मनी से हुई थी। बरात पाकिस्तान की अमरकोट रियासत से भारत आई थी। इसमें दूल्हा बने राणा हमीर सिंह के बेटे करणी सिंह, दुल्हन थीं कानोता (जयपुर) के ठाकुर मानसिंह की बेटी पद्मिनी।
Published on:
25 Sept 2016 06:58 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन