
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल तालुका में एक वाहन पलटने पलटने की वजह से दर्दनाक हादसे की खबर है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत होने की सूचना है। सड़क हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा यावल तालुका में किंगांव गांव के पास की है।
घायलों को पास के अस्पताल मेंं भर्ती कराया
जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक वाहन संतुलन बिगउ़ने के बाद पलट गया। इस घअना में 15 लोगों की जान चली गई है। हादसे के घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी ये पता नहीं चल सका है कि यह एक्सीडेंट कैसे हुआ।
हादसे की जांच शुरू
स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इस मामले की जांच शुरू कर दी है।