विविध भारत

Maharashtra : अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज, एचएम से मिले ATS चीफ जयजीत सिंह

महाराष्ट्र में एक तरफ दो वरिष्ठ वकीलों ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है तो दूसरी तरफ एटीएस चीफ मनसुख हिरेन मुद्दे पर उनके साथ चर्चा कर रहे हैं।
less than 1 minute read
anil_deshmukh65.png
अनिल देशमुख से मिली मुंबई एटीएस चीफ।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एंटीलिया केस और हिरेन मनसुख मामले को लेकर सियासी विवाद जारी है। इस बीच मनसुख हिरेन मामले में मुंबई हाईकोर्ट के दो वरिष्ठ वकीलों ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वकीलों ने अपनी शिकायत में अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार सहित अन्य मामलों में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

दूसरी तरफ मुंबई एटीएस के चीफ जयजीत सिंह गृह मंत्री अनिल देशमुख के घर पर पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक एटीएस चीफ उनसे मनसुख हिरेन मामले में बातचीत के लिए पहुंचे हैं। मुंबई एटीएस मनसुख हिरेन हत्या मामले की जांच कर रही है। इस मामले में एटीएस ने अभी तक 25 लोगों से पूछताछ की है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

बता दें कि हर माल 100 करोड़ रुपए वसूली के मामले में परमबीर की चिट्ठी के बाद से अनिल देशमुख सुर्खियों में हैं। साथ ही उनके इस्तीफे को लेकर सियासी घमासान भी मचा है। विपक्ष उन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की है।

Updated on:
22 Mar 2021 12:10 pm
Published on:
22 Mar 2021 12:05 pm