विविध भारत

दिल्ली: जेवर के रहने वाले सिरफिरे ने जामिया इलाके में की फायरिंग, एक शख्स घायल

नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया इलाके में करीब 47 दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच बड़ी घटना घटी है। जामिया इलाके में एक युवक ने गोली चला दी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
culprits gopal

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ जामिया इलाके में करीब 47 दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच बड़ी घटना घटी है। जामिया इलाके में एक युवक ने गोली चलाई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों पर युवक ने फायरिंग की है। फायरिंग में 1 शख्स घायल हो गया।

घायल युवक अस्पताल में भर्ती

घायल शख्स को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक सिरफिरा है। युवक की पहचान ग्रेटर नोएडा के जेवर निवासी गोपाल के रूप में हुई है। आरोपी शख्स जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त लिखता है।

बता दें कि गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च निकाला गया है । जामिया विश्वविद्याल के छात्र मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान एक सनकी युवक ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2020) के बीच शाहीन बाग का मुद्दा सुर्खियों में है। इस पर कई दिनों से राजनीति भी चल रही है। नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग इलाके में काफी लंबे समय से प्रदर्शन जारी है। विपक्षी दलों के नेता भी यहां पहुंच रहे हैं। वहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में कानून वापस लेने की घोषणा कर दें तो हम तुरंत प्रदर्शन खत्म कर देंगे।

Updated on:
31 Jan 2020 07:53 am
Published on:
30 Jan 2020 02:33 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल