विविध भारत

मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजात ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट से कहा- ‘मेरे खिलाफ दायर याचिका राजनीति से प्रेरित’

याची ने वन क्षेत्र को नष्‍ट करने का आरोप लगाया था अभिजात पर्रिकर नियमों से परे जाकर कर रहे हैं काम हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने 11 मार्च तक मांगा था जवाब

less than 1 minute read
मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजात ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट से कहा- 'मेरे खिलाफ दायर याचिका राजनीति से प्रेरित'

नई दिल्‍ली। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे अभिजात पर्रिकर ने बॉम्‍बे हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा है कि उनके खिलाफ दायर याचिका राजनीति से प्रेरित हैं। बता दें कि एक याचिकाकर्ता ने बंबई हाईकोर्ट की गोवा पीठ के सामने याचिका दायर कर सीएम के बेटे पर इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट के निर्माण में गैरकानूनी तरीके से काम करने का आरोप लगाया था। याचिका को स्‍वीकार करते हुए बॉम्‍बे हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने 12 फरवरी को नोटिस जारी किया था। हाईकोर्ट की गोवा पीठ ने 11 मार्च तक अभिजात सहित सभी पक्षों से जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

याची का दावा गलत
गोवा निवासी अभिजीत सत्‍यवान देसाई और प्रकाश भगत की ओर से बॉम्‍बे हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका में आरोप लगाया गया था कि अभिजात की स्‍वामित्‍व वाली कंपनी हाइडवे हॉस्पिटेलिटी द्वारा वन क्षेत्र को नष्‍ट किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की शिकायत पर न्‍यायमूर्ति महेश सोनक और न्‍यायमूर्ति पृथ्‍वीराज चव्‍हाण की खंडपीठ ने अभिजात और वरिष्‍ठ सरकारी अधिकारियों समेत केंद्रीय पर्यावरण, वन संरक्षक, राज्‍य पर्यावरण एजेंसियों को भी नोटिस जारी कर 11 मार्च तक जवाब दाखिल करने को कहा था। उसी के जवाब में अभिजात ने ये दावा किया है।

Updated on:
13 Mar 2019 01:38 pm
Published on:
13 Mar 2019 11:39 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर