विविध भारत

मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहले स्थान पर

हुरुन इंडिया की सबसे अमीर शख्सियतों की इस साल की सूची में 828 ऐसे भारतीय शामिल रहे हैं, जिनकी संपत्ति 1,000 करोड़ से अधिक है।

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
मुकेश अंबानी हुरुन इंडिया की अमीरों की सूची में पहले स्थान पर
Mukesh Ambani tops Hurun India Rich list 2020

नई दिल्ली । आईआईएफएल वेल्थ हुरुन इंडिया की इस साल की सूची में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 9वें साल सबसे अमीर आदमी बने रहे हैं, जिनकी कुल संपत्ति 6.58 लाख करोड़ रुपये है। पिछले 12 महीनों में उनकी कुल संपत्ति में 73 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो उन्हें एशिया का पहला और दुनिया का चौथा सबसे अमीर इंसान बनाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से प्रति घंटे 90 करोड़ रुपये की कमाई की है। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2020 में अंबानी लगातार नौवें साल शीर्ष पर काबिज हैं।

लंदन में बसे हिदुजा बंधुओं (एसपी हिंदुजा और उनके तीन भाई) ने 1.43 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।

एचसीएल के संस्थापक शिव नाडार 1.41 लाख करोड़ की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। इसके बाद गौतम अदाणी एंड फैमिली और अजीम प्रेमजी को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान मिला है। एवेन्यू सुपरमार्केट के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने पहली बार इस सूची के शीर्ष दस में अपनी जगह बनाई है।

Updated on:
29 Sept 2020 08:38 pm
Published on:
29 Sept 2020 07:06 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन