विविध भारत

Netaji birth anniversary : कोलकाता में पराक्रम दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, ममता से होगा सामना

पराक्रम दिवस कार्यक्रम में ममता बनर्जी का शामिल होना अभी तय नहीं। शामिल होने पर पीएम मोदी से विक्टोरिया मेमोरियल में होगा आमना-सामना।

less than 1 minute read
विधानसभा चुनाव की वजह से दोनों सियासी पार्टियों के बीच तनाव चरम पर।

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आमना-सामना होगा। शनिवार को पीएम मोदी असम में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर आयोजित पराक्रम दिवस में शामिल होंगे। वहीं पर विक्टोरिया मेमोरियल में पीएम मोदी की मुलाकात ममता बनर्जी से होगी।

विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा है। फिलहाल यह तय नहीं है कि ममता इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नही। अगर ममता इस कार्यक्रम में शामिल होती है तो शाम में पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक ही मंच पर नजर आ सकते है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की वजह से दोनों राजनीतिक पार्टी के बीच तनातनी अभी से चरम पर है।

रोड शो में शामिल होंगी ममता बनर्जी

बीजेपी की ओर से आयोजित पराक्रम दिवस कार्यक्रम के जवाब में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में लगभग आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा में शामिल होंगी।

Updated on:
23 Jan 2021 09:03 am
Published on:
23 Jan 2021 08:39 am
Also Read
View All
Surguja weather: दोपहर बाद सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गिरे पेड़

Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?