विविध भारत

एलओसी पर खुद को मजबूत कर रहा है पाकिस्तान, 14 नई आर्मी पोस्ट का किया निर्माण

पाकिस्तान ने एलओसी पर 14 नई आर्मी पोस्ट का निर्माण कराया है। इस जानकारी के बाद बीएसएफ और इंडियन आर्मी ने भी एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
2 min read
• •
Updated: 16 Apr 2018, 11:08 AM IST
Pakistan Army Check post
Pakistan Army Check post

नई दिल्ली। बॉर्डर पर पाकिस्तान की एक नई पैंतरेबाजी का खुलासा हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान बॉर्डर पर खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। खबर है कि पाकिस्तान एलओसी पर अपने सैनिकों की संख्या में इजाफा कर रहा है और नई आर्मी पोस्ट का भी निर्माण करा रहा है। एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान की इस खुफिया हरकत की खुफिया जानकारी मिली है। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने मार्च-अप्रैल के महीने में अभी तक एलओसी पर अपने सैनिकों की संख्या में कई गुना का इजाफा कर लिया है।

एलओसी पर पाकिस्तान ने बनाई 14 नई पोस्ट
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान ने अपनी 62वीं इन्फेंट्री की संख्या को पिछले 2 महीने में एलओसी पर कई गुना बढ़ा दिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने 14 नए आर्मी पोस्ट का भी निर्माण करा लिया है। कहा यही जा रहा है कि पाकिस्तान ने इन चौकियों का निर्माण भारतीय चौकियों पर फायरिंग करने के लिहाज से किया है।

भारत ने भी बढ़ाई सुरक्षा
पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की जानकारी के बाद भारत की तरफ से भी एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना और बीएसएफ की बॉर्डर पर अधिक तैनाती कर दी गई है।

भारतीय सुरक्षा की पाक रेंजर्स और पाकिस्तानी सेना कर रही है रेकी
वहीं दूसरी तरफ बीएसएफ ने गृह मंत्रालय को जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें बताया गया है कि पाक रेंजर्स को पाकिस्तानी सेना लगातार मदद कर रही है। बीएसएफ़ ने अपनी एक रिपोर्ट में गृह मंत्रालय को बताया है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार पाकिस्तान आर्मी, पाकिस्तान रेंजर्स के साथ मिलकर भारत की सुरक्षा की रेकी कर रही है। इस रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान की आर्मी के अधिकारी और जवान पाक रेंजर्स के साथ राजस्थान इंटरनेशनल बॉर्डर के उसपार रेकी करने के लिए लगातार आ रहे हैं।

Published on: