विविध भारत

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी बोले- एक परिवार के लिए देश के सपूतों को भुलाया गया

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन हो रहा है।

2 min read
नई परंपरा की शुरूआत: आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने लाल किला पर फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। लाल किला से नई परंपरा की शुरूआत हुई है। पीएम मोदी ने लाल किला पर इस वर्ष दूसरी बार तिरंगा फहराया। पीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस को सम्मान देने के लिए नई परंपरा का आगाज किया है। बता दें कि आज आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ है। 21 अक्टूबर 1943 को आजाद हिंद फौज की स्थापना हुई थी।

पीएम मोदी ने इस मौके पर जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि लाल किला पर तिरंगा फहराना मेरा सौभाग्य है। पीएम मोदी ने कहा कभी ना अस्त होने वाली सत्ता के खिलाफ नेता जी लड़े। आजाद हिंद सरकार का अपना एक विकसित तंत्र था।

आजाद हिंद फौज की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन हो रहा है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बना निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक परिवार के लिए देश के सपूतों को भुलाया गया। देश के शहीदों को भुलाने की कोशिश की गई। साथ ही पीएम मोदी ने कहा, "भारत की संप्रभुता के लिए खतरा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुश्मनों को दोगुनी ताकत से जवाब देंगे। हमें किसी दूसरी भूमि का लालच नहीं।" पीएम मोदी ने यह भी कहा नेताजी की नीति पर हमारी सरकार चल रही है।

खाकी को सम्मान

इससे पहले पीएम मोदी ने राजधानी स्थित चाणक्यपुरी में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर नेशनल पुलिस मेमोरियल और म्‍यूजियम का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एलके अडवाणी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और उपस्थित अतिथियों और पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस स्मृति दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर एक पुरस्‍कार का ऐलान भी किया। यह पुरस्‍कार नेता जी की जयंती 23 जनवरी को प्रदान किया जाएगा।

Updated on:
21 Oct 2018 10:15 am
Published on:
21 Oct 2018 09:54 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत