विविध भारत

पीएम मोदी बोले – गीता सभी को कल्याण के मार्ग पर चलना सिखाती है

Breaking : गीता से प्रेरित व्यक्ति स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होते हैं। हमारा मकसद पूरी मानवता की बेहतरी के लिए काम करना है।

less than 1 minute read
pm modi
आत्मनिर्भर भारत में सभी का हित शामिल है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता के किंडल संस्करण के लोकार्पण के अवसर पर कहा कि गीता हमें सबके कल्याण की बात सोचने पर मजबूर करती है। गीता सवाल करने के लिए प्रेरित करता है। यह बहस को प्रोत्साहित करता है। हमारे दिमाग को खुला रखता है। गीता से प्रेरित व्यक्ति हमेशा स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होते हैं।

हमने वहीं किया जो हमें करना चाहिए

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जब दुनिया को कोविड.19 वैक्सीन की जरूरत थी। इस दिशा में भारत ने हर स्तर पर प्रयास किए हैं। हमसे जो कुछ हो सका, हमने किया। अब हम कोरोना राहत दिलाने के लिए दुनियाभर के लोगों को मेड इन इंडिया के टीके मुहैया करा रहेे हैं। हमारा मकसद मानवता की मदद करने के साथ सभी कोे बेहतर करना है। गीता हमें यही सिखाती है।

आत्मनिर्भर भारत पूरी दुनिया के लिए लाभकारी

इसी तरह आत्मनिर्भर भारत अभियान के केंद्र में हमारा मकसद धन और मूल्य पैदा करना है। न केवल अपने लिए बल्कि पूरी मानवता के लिए। हम मानते हैं कि एक आत्मनिर्भर भारत दुनिया के लिए लाभकारी साबित होगा।

Updated on:
11 Mar 2021 11:50 am
Published on:
11 Mar 2021 11:31 am