विविध भारत

युवा संसद में पीएम मोदी बोले: ‘ये तो अभी झांकी है मसूद और हाफिज बाकी है’

वाणी इम्‍प्रेसिव नहीं इंस्‍पायरिंग होनी चाहिए हर बात एक साथ नहीं बताता आतंक के खिलाफ निर्णायक जंग अभी बाकी है

less than 1 minute read
Feb 27, 2019
युवा संसद में पीएम मोदी बोले: 'ये तो अभी झांकी है मसूद और हाफिज बाकी है'

नई दिल्‍ली। विज्ञान भवन में आयोजित राष्‍ट्रीय युवा सांसद-2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे जोश में दिखे। उन्‍होंने युवाओं को संबोधित करते हुए उनका उत्‍साहवर्द्धन किया। उन्‍होंने बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्‍ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि ये तो अभी झांकी है। जैश प्रमुख मसूद अजहर और जेयूडी प्रमुख हाफिज सईद अभी बाकी है। उन्‍होंने कहा कि भारत में आतंक फैलाने वाले आतंकियों का थोड़ा नहीं पूरा हिसाब करूंगा।

नए विचारों पर अमल मेरा स्‍वभाव
उन्‍होंने एक बार फिर भारत माता की कसम खाते हुए कहा कि आतंक से निर्णायक जंग अभी बाकी है। उन्‍होंने कहा कि मैं, नए भारत की नई तस्‍वीर देख रहा हूं। इस दिशा में मैं हमेशा प्रयासरत रहता हूं। पीएम ने कहा कि नए विचारों पर अमल करना मेरा स्‍वभाव है।

टोकनिज्‍म में विश्‍वास नहीं
पीएम ने युवाओं से कहा कि वाणी इम्‍प्रेसिव नहीं, इंस्‍पायरिंग होनी चाहिए। ताकि आप खुद तो काम करें ही दूसरे भी आपसे प्रभावित होकर काम करें। उन्‍होंने कहा कि टोकनिज्‍म में मेरा विश्‍वास नहीं है। मैं, हर चीज को धीरे-धीरे सामने लाता हूं। एक साथ सारी चीजों को सामने नहीं लाता। मैं हर बात पहले नहीं बताता। वक्‍त आने पर ही उसका खुलासा करता हूं।

Published on:
27 Feb 2019 12:11 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से