विविध भारत

आज है रंगों के त्योहार होली की बहार, राष्ट्रपति-पीएम ने दीं शुभकामनाएं

देश में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं हैं। पुलवामा हमले के चलते ममता बनर्जी ने लिया होली न मनाने का फैसला।

2 min read
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, ममता ने भी किया ट्वीट

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर सबको बधाई दीं। राष्ट्रपति ने लिखा कि 'होली के शुभ अवसर पर भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली वसंत का और समाज में सौहार्द का उत्सव होता है। मेरी कामना है कि यह उत्सव सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लाने वाला हो।’

वहीं पीएम मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि 'होली के पावन पर्व की सभी देशवासियों को ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और प्रगाढ़ करे'। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यह अच्छाई की बुराई पर जीत का त्योहार है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह खुशी, सौहार्द और मिलन का पर्व है।

राहुल गांधी ने दी बधाई

राहुल गांधी ने भी देशवासियों को होली की बधाई दी है। होली की शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा 'आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं'।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने पुलवामा हमले के चलते होली न मनाने का फैसला किया है। ममता बनर्जी ने ट्वीट कर देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन को रंगों और खुशियों से भर दे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि पुलवामा हमले में जवानों की शहादत के चलते उन्होंने इस बार होली न मनाने का फैसला लिया है।

Updated on:
21 Mar 2019 03:20 pm
Published on:
21 Mar 2019 08:11 am
Also Read
View All