विविध भारत

Punjab : सीएम अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज, साइबर सेल एक्टिव

मोहाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस काम में स्थानीय पुलिस साइबर पुलिस की मदद ले रही है।
less than 1 minute read
amrinder singh
आरोपी ने किया सीएम को जान से मारने के लिए 10 लाख अमरीकी डॉलर देने ऐलान।

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी के मामले में मोहाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोहाली के एसपी सिटी ने बताया ऐसा करने वालों के लिए खिलाफ पंजाब के सीएम की हत्या के लिए दस लाख अमरीकी डॉलर की इनाम घोषित करने और एक गाइड मैप जारी करने का आरोप लगाया है। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भारतीय दंड संहिता की धारा 504, 506, 120बी, धारा 3, 4 और 5 के तहत दर्ज किया गया है। प्रिवेंशन ऑफ डेफरेंट प्रॉपर्टी ऑर्डिनेंस एक्ट, 1997 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

10 लाख इनाम देने की घोषणा

बता दें कि किसान आंदोलन के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी मोहाली के सेक्टर 66/67 में एक एक पोस्टर लगाकर दी है। अज्ञात शख्स ने सीएम को मारने वाले को 10 लाख डॉलर का इनाम देने की बात भी कही है। फिलहाल अज्ञात धमकी के बाद राज्य की पुलिस सक्रिए हो गई है। आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस काम में साइबर पुलिस की भी मदद ली है।

Updated on:
02 Jan 2021 02:10 pm
Published on:
02 Jan 2021 02:05 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Surajpur Incident: खेलते-खेलते माता-पिता को रुला गया 3 साल का कृष्णा, कुएं में तैरती दिखी रस्सी तो खाली किया पानी

आणंद में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली जनआक्रोश रैली, की नारेबाजी

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली