विविध भारत

पटना पहुंची राबड़ी देवी, तेज प्रताप को लेकर बोलीं- मेरा बेटा है, जल्द मिलेगी खुशखबरी

राबड़ी देवी ने तेज प्रताप को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

2 min read
lalu family
पटना पहुंची राबड़ी देवी, तेज प्रताप को लेकर बोलीं- मेरा बेटा है, जल्द मिलेगी खुशखबरी

नई दिल्ली। आरजेडी परिवार में जारी घमासान के बीच जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। इसका ऐलान खुद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने किया है। दिल्ली से पटना लौटने पर राबड़ी देवी ने बड़े बेटे तेज प्रताप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप मेरा बेटा है और जल्द ही वो घर लौट जाएगा।

तेज प्रताप को लेकर राबड़ी का बड़ा बयान

राबड़ी देवी के इस बयान से लग रहा है कि तेज प्रताप जल्द ही घर लौटने वाले हैं। क्योंकि, परिवार की ओर से अभी तक इस तरह का कोई बयान नहीं आया था। बल्कि, तेज प्रताप अपने घरवालों के खिलाफ ही थे और किसी से बात तक करने को तैयार नहीं थे। दरअसल, सोमवार सुबह से यह चर्चा थी कि दिल्ली में राबड़ी देवी और तेज प्रताप की मुलाकात हो सकती है। हालांकि, यह मुलाकात हुई कि नहीं, इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन, राबड़ी देवी के बयान से साफ स्पष्ट है कि जल्द ही घर में खुशी लौटने वाली है। गौरतलब है कि इससे पहले तेज प्रताप ने भी अपने व्यवहार में नरमी बरतते हुए कहा था कि कार्तिक माह के बाद वो पटना लौट सकते हैं। इतना ही नहीं उनके अजीज दोस्त लक्ष्मण प्रसाद ने भी यह कहा है कि कार्तिक के बाद तेज प्रताप पटना लौट जाएंगे।

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कि किसी को भी कोई नीच कहेगा तो जिस व्यक्ति को कहा जा रहा है वह आहत तो होगा ही, नीतीश कुमार को इस शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा हम लोग से मिलने आएंगे तो हम लोग मिलेंगे और बात करेंगे। राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार की छवि खराब हो चुकी है। मेरे परिवार को भाजपा और नीतीश ने साजिश रचकर परेशान किया है और नीतीश कुमार को जनता जरूर सबक सिखाएगी।

Published on:
19 Nov 2018 06:20 pm
Also Read
View All
Teacher Commits Suicide: अंबिकापुर में शिक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पत्नी के साथ मॉर्निंग वॉक से लौटा था घर

Political War: वित्त मंत्री बोले- जय-वीरू के झगड़े में नहीं बना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन, हमनें 100 करोड़ दिए, टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

Finance Minister Play Ludo Video: वित्तमंत्री ओपी चौधरी, विधायक और महापौर ने अंबिकापुर में लूडो का लिया मजा, सियान गुड़ी डे केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Road Accident: बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे पिता की सडक़ हादसे में मौत, मातम में बदलीं बर्थ-डे की खुशियां

World Bicycle Day: अंबिकापुर में निकली ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली, कहा- साइकिलिंग को बनाए नियमित जीवन का हिस्सा