विविध भारत

Lockdown 4.0: राहुल गांधी का प्रवासी मजदूरों संग संवाद, Youtube पर जारी किया वीडियो

Highlights राहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों संग संवाद का वीडियो किया जारी लॉकडाउन के दौरान लगातार प्रवासी मजदूरों का मुद्दा उठाते रहे हैं राहुल गांधी

less than 1 minute read
rahul.jpg

लॉकडाउन के दौरान ज्यादा परेशानी प्रवासी मजदूरों को झेलनी पड़ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवासी मजदूरों के मुद्दे को लगातार उठा रहे हैं। आज फिर उन्होंने प्रवासी मजदूरों संग संवाद किया है। राहुल ने यूट्यूब पर इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है। राहुल की आवाज में इस डॉक्यूमेंट्री में मजदूरों की मुश्किलों को बयान किया गया है।

यह जानकारी राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके दी है। राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि- कुछ दिन पहले, 'मैं कुछ प्रवासी मजदूरों से मिला था जो हरियाणा से सैकड़ों किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे थे और यूपी के झांसी जा रहे थे। उन्होंने आगे लिखा कि- इन मजदूरों के धैर्य, दृढ़ संकल्प और अस्तित्व की अविश्वसनीय कहानी देखिए।' इसी के साथ राहुल गांधी ने अपने यूट्यूब चैनल का लिंक भी शेयर किया था। आज यूट्यूब पर उन्होंने यह वीडियो जारी कर दिया।

Updated on:
23 May 2020 10:33 am
Published on:
23 May 2020 09:33 am