विविध भारत

PM Modi की अपील के बाद भी राकेश टिकैत के तेवर बरकरार, कहा – पहले बने MSP पर कानून

राकेश टिकैत का नरम रुख अपनाने से इनकार। पहले एमपी और एमएलए पेंशन छोड़ें।
less than 1 minute read
rakesh tikait
बीकेयू नेता ने कहा कि पहले सरकार एमएसपी पर कानून बनाएं।

नई दिल्ली। राज्यसभा में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर पीएम मोदी ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान किसानों से आंदोलन वापस लेने की अपील की, लेकिन भारतीय किसान यूनियन के नेता नरम रवैया अख्तियार करने के लिए तैयार नहीं है। पीएम मोदी की अपील के बाद बीकेयू नेता राकेश टिकैत का रवैया पहले की तरह सख्त है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि एमएसपी पर कानून बनने के बाद ही आंदोलन वापस होगा।

एमपी और एमएलए से करें पेंशन छोड़ने की अपील

उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनना किसानों के लिए फायदेमंद होगा। देश में भूख से व्यापार करने वालों को बाहर निकाला जाएगा। देश में अनाज की कीमत भूख से तय नहीं होगी। प्रधानमंत्री को अपील करनी चाहिए कि विधायक और सांसद अपनी पेंशन छोड़े। अगर ऐसा करेंगे तो किसान मोर्चा उनका धन्यवाद करेगा।

बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले ढ़ाई माह से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। सरकार की अपील के बावजूद किसान आंदोलन को वापस लेने के लिए तैयार नहीं हैं।

Updated on:
08 Feb 2021 01:11 pm
Published on:
08 Feb 2021 12:58 pm
Also Read
View All
Surguja में पहली बार महिला पुलिसकर्मियों की हुई ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने बताया- कैसे करें पहचान

Ambikapur Snake Bite: मॉर्निंग वॉक पर जाने उठा किसान, आंगन में पहुंचते ही मचाने लगा शोर, बोला- मुझे करैत सांप ने डस लिया, हुई मौत

Ambikapur News: कुंडला वसुंधरा सिटी के नहीं टूटेंगे 110 मकान, हाईकोर्ट ने राज्य शासन और नगर निगम के आदेश किए निरस्त

Balrampur News: झोलाछाप डॉक्टर ने 3 वर्षीय मासूम को लगाया इंजेक्शन, 10 मिनट बाद ही मौत, बुखार से तप रहा था शरीर

Bridge Washed Away: मूसलाधार बारिश में 10 फीट ऊपर तक पानी बहने से टूटी पुलिया, कुसमी-जशपुर मार्ग पर आवागमन बंद