विविध भारत

शशि थरूर ने अंग्रेजी में किया चकराने वाले शब्‍द का प्रयोग, अर्थ जानने के लिए लोगों को खोलनी पड़ी डिक्‍शनरी

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक नया शब्‍द फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन ( floccinaucinihilipilification) ईजाद किया है। उन्‍होंने इस शब्‍द प्रयोग पीएम मोदी पर लिखी किताब से जुड़े ट्वीट में किया है।

2 min read
शशि थरूर ने अंग्रेजी में ईजाद किया नया शब्द, अर्थ जानने के लिए लोगों को खोलनी पड़ी डिक्‍शनरी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता व केरल से सांसद शशि थरूर अंग्रेजी में कठिन शब्‍द बोलने और लिखने के लिए जाने जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसा शब्द लिख दिया जिसका मतलब समझना आसान नहीं है। अब उनके लिखे शब्‍दों का मतलब समझने के लिए लोगों ने गूगल ट्रांसलेटर का सहारा लिया। जब उससे भी बात नहीं बनीं तो लोगों को डिक्शनरी खोलने के लिए भी मजबूर होना पड़ा। अगर आप भी इस बात को नहीं जानते हैं तो इसका अर्थ जान लीजिए। क्‍योंकि फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन का मतलब कई मायनों में अहम है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो ऐप पर जुड़े पीएम मोदी, लिया चुनावी तैयारियों का जायजा

गूगल हिंदी ट्रांसलेटर नहीं बता पाया मतलब
फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन ( floccinaucinihilipilification) का मतलब नहीं समझने पर जब लोगों ने गूगल का हिंदी ट्रांसलेटर पर इसका मतलब जानना चाहा तो गूगल बाबा भी इसका अर्थ नहीं बता पाए। हालांकि अंग्रेजी में जरूर गूगल ने शब्द का मतलब समझाया। लोगों को माथापच्‍ची इसलिए करनी पड़ी कि क्‍योंकि इस शब्‍द का अर्थ ढूंढना और उसका उच्‍चारण करना भी आसान नहीं है। इस शब्‍द का प्रयोग थरूर ने पीएम मोदी पर लिखी अपनी नई किताब के बारे में एक ट्वीट में किया है। इसका मकसद किताब के बारे में लोगों को जानकारी देने था।

क्‍या है फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन?
दरअसल, शशि थरूर ने लिखा मेरी नई किताब द पेराडॉक्सियल प्राइम मिनिस्टर है जिसमें 400 पन्नों के अलावा फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन पर काफी मेहनत की है। इस शब्द का मतलब होता है- बेकार की बात या मूल्‍यहीन अनुमान। किसी भी बात पर आलोचना करने की आदत। चाहे वो गलत हो या सही। यह कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर ने सोशल मीडिया में किसी शब्द का इस्तेमाल किया हो और लोग इसके अर्थ एवं उच्चारण को लेकर बहस करने लगे हों। सामान्‍य भाषा में इस बात का अर्थ ये भी है कि बेमतलब की बातों का गलत अनुमान लगाना और उसका उसका उपयोग दूसरों की आलोचना के लिए करना।

डिक्‍शनरी के साथ मुफ्त में मिलेगी क्‍या?
अपनी पुस्तक का जिक्र करते हुए उन्होंने अंग्रेजी शब्द फ्लोक्सिनॉसिनिहिलिपिलिफिकेशन का इस्तेमाल किया है। इसके बाद बाद सोशल मीडिया पर लोग इस शब्द का अर्थ निकालने लग गए। अपने-अपने तरीके से लोगों ने इस शब्‍द का अर्थ भी निकाला। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स तो शशि थरूर का मजाक भी उड़ाने लगे। एक यूजर्स ने पूछा- क्या यह किताब खरीदने पर डिक्शनरी मुफ्त में मिलेगी?

ये भी पढ़ें

पीएम नरेन्द्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद, फिर कहा – 24 घंटे में करें ये काम
Published on:
11 Oct 2018 09:20 am
Also Read
View All