विविध भारत

किसान संगठनों में फूट के संकेत, किसानों की 32 यूनियन करेंगी केंद्र से बात

पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरएस मनसा ने कहा कि सभी 32 यूनियन आज दोपहर 3 बजे सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे।

less than 1 minute read
Dec 01, 2020
split Signs in farmers organizations, Punjab union will talk to center

नई दिल्ली। दोपहर तीन बजे केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक कॉल की गई है। इस बैठक में 32 किसान यूनियनों को बुलाया गया है। जबकि सुबह ही बयान आया है कि देश में 500 किसान यूनियन है। ऐसे में सिर्फ 32 को ही बुलाने का क्या फायदा है? पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरएस मनसा के ताजा बयान के अनुसार 3 बजे की बैठक में 32 यूनियन हिस्सा लेने वाले हैं। सुबह से लेकर अब तक पूरे घटनाक्रम में किसान संगठनों में फूट के संकेत साफ देखने को मिल रहे हैं।

पंजाब किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आरएस मनसा ने कहा कि वो आज दोपहर 3 बजे सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लेंगे। जबकि इससे पहले पंजाब किसान संघर्ष समिति के सुखविंदर एस सब्रान ने बयान दिया था कि देश में किसानों के 500 से अधिक समूह हैं, लेकिन सरकार ने केवल 32 समूहों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। बाकी को सरकार द्वारा नहीं बुलाया गया है। हम तब तक बातचीत नहीं करेंगे, जब तक सभी समूहों को नहीं बुलाया जाता।

Updated on:
01 Dec 2020 01:19 pm
Published on:
01 Dec 2020 01:13 pm
Also Read
View All
Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा

IG Donated Blood: आईजी पहुंचे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बोले- मेरा खून निकालिए, मैं रक्तदान करने आया हूं

चिनाब का पानी राजस्थान लाने की तैयारी, लाहौल घाटी में चेनाब-ब्यास लिंक पर 2352 करोड़ से होगा काम

Buddheshwar Story: सडक़ हादसे ने छीनी बुद्धेश्वर की जिंदगी की रफ्तार, 7 साल से वेतन नहीं, व्हीलचेयर पर पहुंचा कलेक्टर के पास