कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने शोपियां जिले में असिस्टेंट प्रोफेसर मुहम्मद रफी भट के मारे जाने के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया।
श्रीनगर। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में असिस्टेंट प्रोफेसर मुहम्मद रफी भट के मारे जाने के विरोध में बुधवार को कश्मीर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। ये छात्र कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की सुरक्षा बलों द्वारा इनकाउंटर में हुई मौत के बाद आज घटना पर रोष प्रकट कर रहे थे।
संयुक्त राष्ट्र द्वारा जांच की मांग
बताया जा रहा है कि बुधवार को विश्वविद्यालय खुलने पर कुछ छात्र समूह में इकट्ठे होकर विश्वविद्यालय परिसर के अंदर नारे लगाने लगे। छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर मुहम्मद रफी भट के समर्थन में अपने हाथों में बैनर लिए हुए थे। मुहम्मद भट समाजशास्त्र विभाग में एक संविदा शिक्षक था जी शोपियां में सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारा गया। छात्र मुहम्मद भट की मौत की संयुक्त राष्ट्र द्वारा जांच किये जाने की मांग कर रहे थे।
शोपियां में मारा गया था भट
बता दें कि भट बडिगाम गांव में रविवार को हिजबुल कमांडर सद्दाम पद्दार समेत चार अन्य आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारा गया था। भट काफी दिनों से लापता बताया जा रहा था। यह आपेरशन कश्मीर घाटी में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से चलाए जा रहे 'ऑपरेशन ऑलआउट' में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी थी । इस एनकाउंटर में पांच खूंखार आतंकी मारे गए थे । जिनमे मशहूर हिज्बुल आतंकी सद्दाम पाडर भी है। दक्षिणी कश्मीर में उसी दिन सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़प में छह नागरिक भी मारे गए थे।
मुह्हमद रफ़ी भट्ट को सामने लाने के लिए सुरक्षा बलों ने उनके परिजनों को घटनास्थल पर बुलाया जिसके बाद वहां स्थनीय नागरिकों में रोष व्यापत हो गया।लेकिंन वह सामने नहीं आया और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में मारा गया।गांदरबल का रहनेवाला भट शुक्रवार से गायब था और कहा जा रहा है कि वह रविवार हिजबुल में शामिल होने वाला था।