विविध भारत

तेज प्रताप ने दिया ऐसा सिला पिता के बाद अब मां की भी बिगड़ी तबीयत, परिवार के इस करीबी नेता ने कही यह बात

राबड़ी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है।
2 min read
rabri devi
तेज प्रताप ने दिया ऐसा सिला पिता के बाद अब मां की भी बिगड़ी तबीयत, परिवार के इस करीबी नेता ने कही यह बात

नई दिल्ली। लालू प्रसाद के परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है। तेज प्रताप घर नहीं लौट रहे हैं। साथ ही तेज प्रताप ने यह भी चेतावनी दी है कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाएगी वो घर नहीं लौटेंगे। इसी बीच खबर यह आ रही है कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और तेज प्रताप की मां राबड़ी देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

राबड़ी देवी की बगड़ी तबीयत

आरजेडी परिवार के बेहर करीबी माने जाने वाले नेता भोला सिंह ने कहा कि तेज प्रताप के घर नहीं लौटने से पूरा परिवार आहत है। वहीं, मीडिया में लगातार चल रही इन खबरों से पूरा परिवार परेशान है। इधर, तेज प्रताप के कारण राबड़ी देवी की भी तबीयत बिगड़ती जा रही है। इसलिए, उन्होंने छठ नहीं करने का ऐलान किया है। उन्होंने यहां तक कहा कि कहा कि राबड़ी देवी के छठ व्रत नहीं करने का संबंध तेज प्रताप के मामले से बिल्कुल नहीं है।

लालू यादव की भी बिगड़ी तबीयत

इधर, तेज प्रताप की खबर से लालू प्रसाद यादव की तबीयत और बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर्स ने कहा कि लालू प्रसाद ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ता जा रहा है। लालू यादव न तो सही से खा रहे हैं और न ही रात को ठीक से सो पा रहे हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि लालू की ये स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है।

दिल्ली पहुंचे तेज प्रताप

इधर, तेज प्रताप अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। उन्होंने फोन पर तेजस्वी से बात की। तेज प्रताप ने कहा कि मैं अपने परिवार से संपर्क में हूं। लेकिन, जब तक मेरी शर्त नहीं मानी जाएगी मैं घर वापस नहीं आऊंगा। क्योंकि, उन्होंने साफ कहा कि वो पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ किसी हाल में नहीं रह सकते हैं।

Published on:
09 Nov 2018 05:06 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार