विविध भारत

Weather update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हल्की बारिश

Breaking : आईएमडी ने जारी किया येलो थंडरस्टॉर्म। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज।

less than 1 minute read
मौसम में दिनभर उतार-चढ़ाव जारी रहने की आशंका।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली व उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी की वजह से दिल्ली एनसीआर का मिजाज बदल गया है। इस समय दिल्ली के आसमान में बादल के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है।

आज किसी भी समय हो सकती है बूंदाबांदी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि शुक्रवार को बूंदाबांदी की वजह से दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदल गया है। सुबह के समय आसमान में अंधेरा छाया हुआ था। गाजीपुर, आनंद विहार, आईटीओ, द्वारका, पश्चिम विहार सहित कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दिल्ली में येलो थंडरस्टॉर्म की भी आशंका जताई है। शुक्रवार के दिन में भी सकती है बूंदाबांदी।

इसके अलावा दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश हुई। यहां पर सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Updated on:
12 Mar 2021 08:33 am
Published on:
12 Mar 2021 08:14 am
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…