कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को धरना प्रदर्शन जारी है किसान खुलकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं अभिनेत्री कंगना रनौत भी किसानों के निशाने पर आ गईं हैं
नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ( Farmers Protest Against Agriculture Laws ) को धरना प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Farmer Protest in Delhi ) के मुहानों पर बैठे किसान खुलकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं अभिनेत्री कंगना रनौत ( Actress Kangana Ranaut ) भी किसानों के निशाने पर आ गईं हैं। महाराष्ट्र स्थित यवतलाम के किसान परिवार की महिलाओं ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कंगना रनौत का पुतला भी फूंका है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रनौत लंबे समय से किसान आंदोलन ( Farmer Protest ) के विरोध में बोलती आ रही हैं। यही नहीं कंगला किसान आंदोलन का समर्थन करने वालों पर भी हमलावर रहीं हैं।
कंगना रनौत से देश के किसानों से माफी मांगने की भी मांग
इस बीच यवतलाम में किसान परिवारों की कुछ महिलाओं ने न केवल कंगना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि उसका पुतला भी जलाया। एक समाचार एजेंसी के अनुसार ये महिलाएं कृषि कानूनों के विरोध में एकजुट हुईं और सरकार से कानूनों की वापसी की मांग की। इस बीच इन महिलाओं ने किसान आंदोलन को खालिस्तानी और पाकिस्तानी टेरर एक्टिविटी बता हीं कंगना रनौत का भी विरोध करते हुए अभिनेत्री का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शकारी महिलाओं ने पहले कंगना के पुतले को जूतां से पीटा और फिर उसके पुतले को जलाया। कंगना विरोधी नारे लगा रहीं महिलाओं ने कहा कि वह उनकी फिल्मों का बहिष्कार करती हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई उनकी फिल्म देखने नहीं जाएगा। महिलाओं ने कंगना रनौत से देश के किसानों से माफी मांगने की भी मांग की।
कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ आमने-सामने आ गए
गौरतलब है कि किसान आंदोलन को लेकर कंगना रनौत और दिलजीत दोसांझ आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के बीच बीच में काफी समय से सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर चल रह है। मशहूर पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ जहां किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, वहीं कंगना रनौत इसके विरोध में है। यही है कि सोशल मीडिया पर दोनों कलाकार एक दूसरे के प्रति खूब जहर उगल रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। इससे पहले उनके महाराष्ट्र को लेकर एक बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया था।