मुरैना

पैसे नहीं दिए तो बेटे ने माता-पिता को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला, डबर मर्डर से इलाके में फैली सनसनी

Father Mother Murder Case : मध्य प्रदेश के मुरैना में डबल मर्डर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। पैसे नहीं देने पर बेटे ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर माता-पिता की हत्या कर दी। फिलहाल, आरोपी फरार है, जिसे तलाशने में पुलिस की कई टीमें दोनों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी फरार हो गया।
2 min read
• •
Updated: 15 May 2024, 3:50 PM IST
double murder

Father Mother Murder Case :मध्य प्रदेश के मुरैना में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां बसैया थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले कुतवार गांव में एक कलयुगी बेटे अपने बुजुर्ग माता - पिता की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि वो उसे पैसे नहीं दे रहे थे। इस बात से बेटा इतना खफा हुआ कि उसने लोहे की राड से पीट-पीटकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। वहीं आरोपी मौके से फरार हो गया है। जानकारी लगते ही मृतक के छोटे बेटे को लगी तो उसने मौके पर पहुंचकर पूलिस को सूचित किया। पुलिस ने बुजुर्ग दंपती के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कुतवार के रहने वाले हरेंद्र पैसे को लेकर आए दिन अपने बुजुर्ग माता-पिता से लड़ता-झगड़ता रहता था। मंगलवार रात को भी हरेंद्र ने अपने माता - पिता के सामने पैसों की डिमांड रखी थी। उन्होंने पैसे देने से मना किया तो हरेंद्र विवाद शुरु कर दिया। हालांकि, कुछ देर बाद विवाद शांत हो गया और माता-पिता अपने कमरे में जाकर सो गए। उसी दौरान आरोपी ने बुजुर्ग दंपती पर लोहे की राड से हमला कर दिया। लगातार हमला करने से बुजुर्ग दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

मामले की जंच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी जैसे ही हरेंद्र के छोटे भाई पंकज किसी ने दी तो वह मौके पर पहुंचा। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसने बुजुर्ग दंपती के शव को कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम कराया। हत्याकांड के आरोपी हरेंद्र को माता बसिया थाना पुलिस खोज रही है। पुलिस का मानना है कि वह जल्दी गिरफ्त में होगा।

Updated on:
15 May 2024, 3:50 PM IST
Published on: