एक्ट्रेसेस स्क्रीन पर तो दुल्हन के रूप में खूबसूरत लगती हैं लेकिन हर कोई ये जानने लिए उत्सुक रहता है कि वे अपनी रीयल वेडिंग में किस डिजाइनर की खास ड्रेस पहनने वाली हैं। बी-टाउन वेडिंग की बात करें तो डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम उभकर सामने आता है।
सिल्वर स्क्रीन पर गार्जियस लुक में नजर आने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के करोड़ों दीवाने हैं। उनके लुक और स्टाइल को उनके फैंस काफी फॉलो करते हैं, खासतौर उनके पहने कपड़ों में काफी दिलचस्पी लेते हैं। एक्ट्रेसेस स्क्रीन पर तो दुल्हन के रूप में खूबसूरत लगती हैं लेकिन हर कोई ये जानने लिए उत्सुक रहता है कि वे अपनी रीयल वेडिंग में किस डिजाइनर की खास ड्रेस पहनने वाली हैं। बी-टाउन वेडिंग की बात करें तो डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का नाम उभकर सामने आता है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने सब्यसाची की वेडिंग ड्रेस को चुनकर अपनी शादी को खास बनाया...
दीपिका पादुकोण
हाल ही में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी रचाई। जहां 15 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से हुई शादी में दीपिका व्हाइट और सिल्क साड़ी में नजर आई तो वहीं, 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से हुई शादी में दीपिका रेड और गोल्डन कलर का लहंगा पहना।
अनुष्का शर्मा
पिछले साल 11 दिसंबर को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी सब्यसाची की ड्रेस में काफी गॉर्जियस नजर आई थीं। वेडिंग के खास मौके पर अनुष्का हल्के गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं।
बिपाशा बसु
बिपाशा बसु ने 30 अप्रेल, 2016 को करण ग्रोवर सिंह से शादी रचाई। शादी के दिन बिपासा, सब्यसाची की डिजाइन की गई रेड ट्रेडिशनल ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लगी।
अमृता पुरी
पिछले साल 15 नवंबर को इमरुन सेठी से शादी रचाने वाली अभिनेत्री अमृता पुरी ने शादी के दिन सब्यसाची के डिजाइन किए गए हल्के व्हाइट और गोल्डन कलर के लहंगे बहुत खूबसूरत लगी।
सोहा अली खान
सोहा अली ने 25 जनवरी, 2015 को अभिनेता कुणाल खेमूं से शादी की। इस खास मौके पर सोहा, सब्यसाची के डिजाइन किए गए स्कीन कलर के लहंगे के साथ नारंगी रंग के दुपट्टा कैरी किया।
सागरिका घाटगे
सागरिका घाटगे ने 24 अप्रेल, 2017 को क्रिकेटर जहीर खान से शादी रचाई। वेडिंग फंक्शन एक दिन सागरिका ने सब्यसाची का डिजाइन किया गया गोल्डन बनारसी लहंगा पहना। इसके अलावा अपनी वेडिंग पर विद्या बालन, पिया सोढ़ी, असिन थोत्तुक्कल, आमना शरीफ सहित अनेक एक्ट्रेसेस ने सब्यसाची की डिजाइनिंग ड्रेस पहनी है।