मुंबई

Maharashtra: ‘ब्राह्मण बुद्धिजीवी होते हैं, काम की मार्केटिंग नहीं करते’, डिप्टी CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने कही बड़ी बात

Amruta Fadnavis on Brahmins: अमृता फडणवीस ने कहा, हम ब्राह्मण हैं। हम स्वाभिमानी हैं। बुद्धिजीवी होने के नाते हमें इस पर गर्व है। ब्राह्मण लोगो को मार्केटिंग नहीं जमती। लेकिन वह काम करते रहते है, और फिर काम ही पहचान देता है। देवेंद्रजी बिना मांगे मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा।"
2 min read
Nov 15, 2022
amruta_fadnavis_and_devendra_fadnavis.jpg
अमृता फडणवीस और देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) ने एक कार्यक्रम में कहा, “हम ब्राह्मण हैं, हमें इस पर गर्व है। हम स्वाभिमानी हैं, इस पर भी हमें गर्व है। ब्राह्मण बुद्धिजीवी होते हैं, ब्राह्मण अपने काम की मार्केटिंग करना नहीं जानते, लेकिन जो काम करते हैं, काम ही पहचान बन जाता है।“

अमृता फडणवीस ने यह बात अखिल भारतीय बहुभाषी ब्रह्म महासंघ को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने इस दौरान भी महासंघ की तारीफ करते हुए कहा कि महासंघ जाति और धर्म को अलग रखकर काम करती है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता की पत्नी अमृता फडणवीस ने नासिक में आयोजित ब्राह्मण समाज के दिवाली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ब्राह्मण समाज की तारीफ की। यह भी पढ़े-Thane: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आरोपी महिला गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ब्राह्मण महान पुरुष थे जिन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में बहुत काम किया। लेकिन वर्तमान में ब्राह्मण समुदाय मार्केटिंग को नहीं समझता है। अमृता ने कहा कि ब्राह्मण मेहनत और लगन से अपना काम करते हैं।

अमृता फडणवीस ने कहा कि मैं अखिल भारतीय बहुभाषी ब्राह्मण महासंघ की मांगों के प्रति सकारात्मक हूं और मैं दृढ़ता से महासंघ के साथ खड़ी हूं। महासंघ न केवल समाज के लिए बल्कि हर समाज में काम करते हैं। कोविड-19 में भी आगे आकर महासंघ ने धर्म की परवाह किए बगैर काम किया। यदि समाज की कोई समस्या है तो उसका समाधान किया जाना चाहिए। समाज के निर्माण का प्रश्न लंबित है। उन्होंने अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि अगर कोई इसमें गड़बड़ी करता है तो उससे सख्ती से निपटा जायेगा।

आगे बोलते हुए अमृता फडणवीस ने कहा, हम ब्राह्मण हैं। हम स्वाभिमानी हैं। बुद्धिजीवी होने के नाते हमें इस पर गर्व है। ब्राह्मण लोगो को मार्केटिंग नहीं जमती। लेकिन वह काम करते रहते है, और फिर काम ही पहचान देता है। देवेंद्रजी बिना मांगे मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने कभी कुछ नहीं मांगा। लेकिन मोदीजी और उनके वरिष्ठों ने उनके काम करने के तरीके और जनसेवा को देखकर उन्हें मुख्यमंत्री बनाया।

Updated on:
15 Nov 2022 05:36 pm
Published on:
15 Nov 2022 05:34 pm