मुंबई

maha politics: मै समुन्दर हूँ लौटकर आऊंगा -फडनवीस

मै समुन्दर हूँ लौटकर आऊंगा - devendra fadnvis मै पुनः आऊंगा ( i will come back soon ) लेकिन कब आऊंगा यह समय (time) नहीं बताया था विधानसभा चुनाव प्रचार में "मै फिर आऊंगा " के इस नारे को लेकर कटाक्ष  
less than 1 minute read
• •
Dec 01, 2019
maha politics: मै समुन्दर हूँ लौटकर आऊंगा -फडनवीस
maha politics: मै समुन्दर हूँ लौटकर आऊंगा -फडनवीस

मुंबई. विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता चुने जाने के बाद फडनवीस ने जहां सदन में सभी सदस्यों को धन्यवाद कहा वही सत्ता पक्ष पर जम कर हमला किया . शेरो शायरी के अपने अंदाज में फडनवीस ने सत्ता पक्ष की तरफ से किए गए टिपण्णी का खूब जवाब दिया .
विधानसभा चुनाव प्रचार में "मै फिर आऊंगा " देवेन्द्र फडनवीस के इस नारे को लेकर हो रहे कटाक्ष के जवाब में उन्होने कहा कि मैंने कहा था कि मै पुनः आऊंगा लेकिन कब आऊंगा यह समय नहीं बताया था . लेकिन इतना तो पक्का है कि मै फिर आऊंगा . उन्होंने एनसीपी नेता छगन भुजबल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भुजबल साहब चिंता मत कीजिये जल्द ही आप हमारे साथ होंगे .जब शिवसेना और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है तो राजनीती में कुछ भी हो सकता है . अपने विरोधियों को जवाब में फडनवीस ने " मेरा पानी उतरता देख किनारे पर घर मत बसा लेना मै समुन्दर हूँ, लौटकर फिर आऊंगा" इस शायरी को पढ़कर सुनाया . चुनाव प्रचार के दौरान फडनवीस ने मै फिर आऊंगा के नारे पर जोर दिया था , जिसे लेकर कई नेताओं ने भी सदन में कटाक्ष किया था ,
उन्होंने बताया कि उद्धव ठकारे को मुख्यमंत्री बनने पर अभिनन्दन देने कि इच्छा शनिवार को ही थी, लेकिन वे सदन में उपस्थित नहीं थे . उन्हें बहुत बहुत अभिनन्दन , उनके नेतृत्व ने सरकार जन हित में जो भी काम करेगी , पूरा विपक्ष उनके साथ होगा. लेकिन सरकार कोई ऐसा काम ना करें जिसके वजह से उसे विरोधी पक्ष के विरोध का सामना करना पड़े . ऐसी अपेक्षा मै करता हूं .

Published on:
01 Dec 2019 06:07 pm
Also Read
View All
इमरान खान से खफा हुआ बॉलीवुड!, किसी ने कहा गद्दार, तो किसी ने लगाई फटकार, CJP को सपोर्ट करना एक्टर को पड़ा भारी

मां बनने के बाद बढ़ा वजन, फिर भी नहीं छोड़ा डांस का जुनून, गरबा करने स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ‘इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं’

इमरान खान को सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिले थे 15 लाख रुपये? वायरल स्क्रीनशॉट का सच आया सामने

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

‘मेरे 2 दिन उनके 100 दिन’, बिग बॉस 20 में नकुल ढुल की री-एंट्री की चर्चा के बीच, पुराना विवाद फिर आया सुर्खियों में