मुंबई

महाराष्ट्र में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, 20 विधायक बनेंगे मंत्री? शिंदे गुट के नेता ने किया बड़ा खुलासा

Eknath Shinde Devendra Fadnavis Cabinet Expansions: शिवसेना नेता ने दावा किया कि कुल 20 विधायक मंत्री बनेंगे। लेकिन अभी तक शपथ लेने वाले संभावित विधायकों के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

2 min read
May 14, 2023
Eknath Shinde and Devendra Fadnavis Cabinet
शिंदे-फडणवीस सरकार के कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के सत्ता संघर्ष का परिणाम आ गया है। उद्धव ठाकरे बनाम एकनाथ शिंदे की सियासी जंग पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। जिसके बाद शिंदे-फडणवीस सरकार के सुरक्षित बने रहने पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों की अयोग्यता को लेकर विधानसभा अध्यक्ष फैसला लें. दावा किया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले से शिंदे सरकार बच गई है। लिहाजा एक बार फिर कैबिनेट के विस्तार पर चर्चा तेज हो गई है। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र का CM बनने के लिए तैयार हूं... अब मोदी कैबिनेट के मंत्री रामदास अठावले ने जताई इच्छा


संजय शिरसाट ने किया बड़ा दावा

एकनाथ शिंदे गुट के शिवसेना विधायक संजय शिरसाट ने कैबिनेट विस्तार पर बड़ा बयान दिया है। शिरसाट ने एक कार्यक्रम में दावा किया है कि शिंदे-फडणवीस सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करेगी, जिसमें 20 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा दावा करते हुए शिवसेना विधायक संजय शिरसाट कहा कि अगले आठ से दस दिनों में राज्य सरकार में कई नए मंत्री जुड़ेंगे।

इतना ही नहीं संजय शिरसाट ने यह भी कहा है कि कुल 20 विधायक मंत्री बनेंगे। हालांकि शिंदे गुट के नेता ने शपथ लेने वाले संभावित विधायकों के नामों का खुलासा नहीं किया। लेकिन शिरसाट के इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही शिंदे-फडणवीस सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़ेगी और नए सिरे से विभागो का आवंटन किया जायेगा।


CM शिंदे ने भी दिए संकेत

इस बीच दो दिन पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी कहा था कि राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। जबकि शिंदे गुट को समर्थन देने वाले विधायक और प्रहार जनशक्ति पार्टी (Prahar Janshakti Party) के प्रमुख बच्चू कडू (Bachchu Kadu) ने शुक्रवार को कहा था कि महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में अब कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिंदे सरकार के कैबिनेट का विस्तार तत्काल किया जाना चाहिए।

बच्चू कडू को मिलेगा मंत्री पद?

बच्चू कडू ने कहा, शिंदे-फडणवीस सरकार की कैबिनेट में मेरा नाम कब शामिल होगा, यह नहीं कहा जा सकता है। लेकिन इतना तय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुझसे किया हुआ वादा निभाएंगे। मैंने जो सुना है, उसके अनुसार कैबिनेट का विस्तार 21 मई से 22 मई तक हो सकता है। कैबिनेट विस्तार हमारे लिए नहीं बल्कि जनता के लिए महत्वपूर्ण है।

मालूम हो कि शिंदे-फडणवीस सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में कुछ ही विधायकों को मौका मिला था। तब मंत्री पद गंवाने वाले कई विधायक खफा हो गए थे। राज्य सरकार के मौजूदा कैबिनेट में कुल 20 मंत्री हैं। इसमें करीब 20 मंत्रियों को और शामिल किये जाने की संभावना जताई जा रही है।

मालूम हो कि बच्चू कडू अमरावती जिले के अचलपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं और मुख्यमंत्री शिंदे की गठबंधन सरकार का समर्थन कर रहे हैं। कडू की प्रहार जनशक्ति पार्टी के सदन में दो विधायक हैं। महाविकास आघाडी (एमवीए) सरकार में कडू को मंत्री पद मिला था।

Published on:
14 May 2023 05:34 pm