मुंबई

महाराष्ट्र: मूसलाधार बारिश से हाहाकार, नदियां उफान पर, घरों में घुसा पानी, जानें कहां हुई कितनी बारिश

Bhiwandi Flood : भिवंडी में भारी बारिश के कारण कामवारी नदी उफान पर है। इससे रहवासी इलाकों में पानी घुस आया है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

2 min read
Jul 14, 2024

Kamwari RiverFlood: महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र के जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस बीच कामवारी नदी उफान पर है। इससे नदी किनारे मौजूद निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे बुरा हाल ठाणे जिले के भिवंडी शहर का है, जहां कई इलाके जलमग्न हो गए है।

यह भी पढ़े-

भारी बारिश के कारण कामवारी नदी के किनारे की बस्तियों में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। शहर की कई सड़के पानी में डूबी हुई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

एक स्कूल बस पानी में डूब गई। गनीमत ये रही कि स्कूल बस खाली थी और उसमें कोई बच्चा सवार नहीं था। बस ही नहीं दूसरे कई वाहन भी पानी में डूबे दिखे।

महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, भिवंडी में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

ठाणे के टिटवाला और केडीएमसी क्षेत्र में 24 घंटे में 200 मिमी से ज्यादा बारिश-

लगातार हो रही बारिश के कारण ठाणे शहर के कई इलाके की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है। जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।

कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर पानी की निकासी नहीं होने के कारण दीपक होटल से कल्याण कोर्ट तक घुटने तक पानी भर गया है। लोगों को पानी के बीच से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल डोंबिवली एमआईडीसी का भी रहा। जहां पोस्ट ऑफिस के बाहर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।

Published on:
14 Jul 2024 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर