Maharashtra Nagpur News: मां के पूछने पर लड़की ने आपबीती बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।
Nagpur Crime News: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में दिल को झकझोर कर रख देने वाली घटना हुई है। जहां कथित तौर पर यौन शोषण की शिकार 15 वर्षीय लड़की ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर घर में खुद की डिलीवरी करवाई। इसके बाद नवजात को मार डाला। बताया जा रहा है कि लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिये अंबाझरी इलाके की रहने वाली नाबालिग लड़की का एक व्यक्ति से पहचान हो गई। आरोप है कि जान-पहचान बढ़ने के बाद मुलाकात का दौर शुरू हुआ और इस दौरान उसी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा, “लड़की ने अपनी मां से यह कहकर अपने गर्भवती होने की बात छुपायी कि उसे कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हैं।” यह भी पढ़े-Aurangabad: 'सॉरी मम्मी-पापा...’, पढ़ाई के लिए डांटने पर नाबालिग छात्र ने लगाई फांसी
उसने मामले से पर्दा न उठे, इसलिए घर पर प्रसव करने की योजना बनाई और वह यूट्यूब वीडियो देखने लगी। अधिकारी ने कहा, “2 मार्च को उसने अपने घर में एक बच्ची को जन्म दिया और तुरंत ही नवजात की गला दबा कर हत्या कर दी। उसने शव को अपने घर में एक डिब्बे में छिपा दिया। जब उसकी मां घर लौटी तो उसने लड़की से उसके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में पूछा।
मां के पूछने पर लड़की ने आपबीती बताई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया जायेगा। अभी मामले कि आगे की जांच चल रही है।