मुंबई

मराठा आंदोलन: जालना में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग, पत्थरबाजी में कई घायल

Maratha Andolan Jalna: जालना के अंतरावाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस दौरान कई लोग घायल हो गए, जिसमें पुलिसकर्मी भी शामिल है।

2 min read
Sep 01, 2023
महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन में बवाल

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र में एक बार फिर मराठा आंदोलन (Maratha Andolan) का मुद्दा गरमा गया है। शुक्रवार को जालना जिले के अंतरावाली सराटी गांव में पुलिस और मराठा आरक्षण की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गयी। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज (Jalna Police Lathicharge) और हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

मिली जानकारी के मुताबिक, जालना के अंतरावाली सराटी गांव में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। दरअसल पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी और तभी वहां बवाल शुरू हो गया। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर यहाँ पिछले चार दिनों से अनशन चल रहा है। पुलिस की कार्रवाई से भड़के प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए और पुलिस को हवा में गोली चलानी पड़ी। यह भी पढ़े-I.N.D.I.A के मंच पर ममता बनर्जी को नहीं मिली कुर्सी... नाराज होकर गईं! फडणवीस का दावा

पिछले 29 अगस्त से आरक्षण की मांग को लेकर मराठा मार्चा के संयोजक मनोज जरांगे समेत 10 लोग धरने पर बैठे थे। लेकिन मनोज जरांगे पाटिल की हालत बिगड़ गई। इसके चलते उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया गया। लेकिन उन्होंने अपनी भूख हड़ताल वापस नहीं ली। इसके बाद आज पुलिस ने यह कार्रवाई की।

क्यों हुआ हंगामा

पुलिस ने आज भूख हड़ताल पर बैठे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी बहस शुरू हो गयी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। फिर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव भी किया। इसके बाद पुलिस ने आक्रामक प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं। इससे स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गयी।

एक दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी

मराठा प्रदर्शनकारियों के पथराव में 10 से 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। खबर है कि इस घटना से नाराज मराठा समुदाय के लोगों ने धुले-सोलापुर हाईवे पर कई गाड़ियों में आग लगा दी है। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद बीड में बंद बुलाया गया है। हालांकि अभी तक बंद की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Published on:
01 Sept 2023 08:40 pm
Also Read
View All