मुंबई

Mumbai: बीएमसी चुनाव में टिकट दिलाने के बदले महिला से रेप का आरोप, मनसे नेता वृशांत वडके गिरफ्तार

MNS Leader Vrushant Wadke Arrested: पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वृशांत वडके ने उसे बीएमसी चुनाव में मनसे की तरफ से टिकट दिलाने का दावा कर उससे शारीरिक संबंध बनायें। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2022
Mumbai Police MNS Leader Vrushant Wadke Arrested
मुंबई पुलिस के मनसे नेता वृशांत वडके को गिरफ्तार किया

MNS Leader Vrushant Wadke Arrested by Mumbai Police: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) यानि मनसे (MNS) के एक नेता पर गंभीर आरोप लगे है। मुंबई मनसे विभाग के अध्यक्ष वृशांत वडके (Vrushant Wadke) पर मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव का टिकट दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने वृशांत वडके के खिलाफ बलात्कार और डराने-धमकाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई के मनसे नेता वृशांत वडके को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वडके पर आगामी बीएमसी चुनाव में टिकट दिलाने का लालच देकर अलग-अलग जगहों पर 42 वर्षीय महिला से रेप करने का आरोप लगा है। यह भी पढ़े-Mumbai: आधी रात को हाइवे पर जल रही थी कार, सीएम एकनाथ शिंदे ने काफिला रोक कर जाना पीड़ित का हाल, वीडियो वायरल

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मनसे नेता के खिलाफ महिला ने वीपी रोड पुलिस स्टेशन (VP Road Police) में मामला दर्ज करवाया है, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वृशांत वडके ने उसे बीएमसी चुनाव में मनसे की तरफ से टिकट दिलाने का दावा कर उससे शारीरिक संबंध बनायें। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मुंबई नगर निगम चुनाव का टिकट दिलाने की बात कहकर उसका फायदा उठाया गया। बाद में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी।

महिला ने आरोप लगाया है कि मनसे नेता ने सितंबर 2021 से जुलाई 2022 के बीच विभिन्न जगहों पर उसके साथ बलात्कार किया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि मनसे की तरफ से अभी तक इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Published on:
13 Sept 2022 01:54 pm