मुंबई

PM मोदी को बम से उड़ा दूंगा… फिर आया धमकी भरा ई-मेल, पुणे में केस दर्ज

Pune Threat Email: पुणे में एक शख्स को विदेश से धमकीभरा ई-मेल मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमए मोखीम नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर धमकीभरा ई-मेल भेजा है।

2 min read
Aug 09, 2023
पीएम मोदी

pm modi Death Threat: महाराष्ट्र में हाल के दिनों में फेक धमकी भरे कॉल और मैसेज के कई मामले सामने आए हैं। जिस पर पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुणे में एक शख्स को विदेश से धमकी भरा ई-मेल मिला है। जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नीद उड़ा दी है। दरअसल इस ई-मेल में भारत में जगह-जगह बम धमाके करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुणे में एक शख्स को विदेश से धमकीभरा ई-मेल मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमए मोखीम नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर पुणे के शख्स को ई-मेल भेजकर यह धमकी दी है। धमकीभरे मेल में कहा गया है, "मैं कई आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करता हूं। देश से हिंदू महिलाओं और हिंदुओं को खत्म करने की कोशिश कर रहा हूँ।“ मोखीम के नाम से बने जीमेल अकाउंट से आये ई-मेल में देश में मौत का तांडव मचाने की धमकी भी दी गई है। यह भी पढ़े-मुंबई पुलिस को मिली लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी, संदिग्ध गिरफ्तार

जिस व्यक्ति को यह ई-मेल मिला है, उसने पुणे शहर पुलिस के नियंत्रण कक्ष को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक तरफ जहां पुलिस ने पुणे में आतंकी संगठन से जुड़े कई लोगों को दबोचा है, वहीं अब देश के प्रधानमंत्री को विदेश से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

पुणे के अलंकार थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ईमेल की सच्चाई जानने के लिए छानबीन कर रही है। इस ईमेल की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई है।

मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल ब्लास्ट की धमकी

एक संदिग्ध व्यक्ति ने रविवार सुबह मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और मुंबई लोकल ट्रेन में सीरियल बम धमाके की धमकी दी। एक बयान में मुंबई पुलिस ने कहा, “पुलिस कंट्रोल रूम को एक शख्स ने धमकी भरा फोन किया। फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि मुंबई की लोकल ट्रेन में सिलसिलेवार धमाके होंगे। कॉलर ने दावा किया कि वह विलेपार्ले (Vile Parle) इलाके से बोल रहा है और फिर उसने अपना फोन बंद कर दिया। मामले की जांच चल रही है।'' बाद में जुहू पुलिस ने आरोपी अशोक मुखिया को विलेपार्ले के नेहरू नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Published on:
09 Aug 2023 01:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर