मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक ने कहा, मैं आतंकी हमलों से नहीं डरता

दंगों के बाद से विधायक की जान लेना चाहते हैं आतंकी
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 May 2016, 4:14 PM IST
terrorist
terrorist
मुजफ्फरनगर। दिल्ली की स्पेशल टीम द्वारा पकड़े गए जैश-ए-मोहम्मद के आंतकी ने खुलासा किया था कि वह बीजेपी विधायक सुरेश राणा पर हमला करने की फिराक में था। इसके बाद मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सुरेश राणा ने कहा है कि वह ऐसे आतंकी हमलों से नहीं डरते हैं।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर दंगों का दर्द झेलने वाले ने ढाई साल बाद तोड़ा दम

तीन साल से पीछे लगे हैं आतंकी

राणा ने कहां कि सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा उन्हें पहले से ही सतर्क रहने को कहां गया था। सुरक्षा एजेंसिया ने राणा को उनकी जान का खतरा होने की बात भी कही थी। आतंकी उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं ऐसी सूचनाएं एजेंसियां उन्हें लगातार दे रही हैं। बता दें कि 2013 में हुए दंगे के बाद सुरेश राणा लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ेंः इन कारणों से हुए मुजफ्फरनगर में दंगे

राणा के पास जेड श्रेणी की सुरक्षा

राणा की सुरक्षा को देखते हुए केंद्र सरकार ने उनको जेड श्रेणी की सुरक्षा भी मुहैया कराई है। डेढ़ साल पहले राजस्थान के मेवात में पकड़े गए आतंकियों ने भी सुरेश राणा को जान से मारने की साजिश का खुलासा किया था। रुड़की में भी उनकी रैली में उनके पहुंचने से पहले बम धमाका हुआ था। इस धमाके में एक बच्चे की जान भी चली गई थी।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर दंगे के 10 आरोपियों को कोर्ट ने बरी किया

29 अप्रैल को इसलिए बच गए राणा

आतंकी सुरेश राणा को मारने की साजिश लगातार रच रहे हैं। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए आतंकी शाकिर अंसारी ने 29 अप्रैल को सुरेश राणा को मारने के लिए देवबंद के एक कार्यक्रम में बम से उड़ाने की साजिश सची थी, लेकिन अधिक फोर्स के कारण वह कामयाब नहीं हो सका।

यह भी पढ़ेंः मुजफ्फरनगर दंगे के लिए सरकार नहीं ये थे जिम्मेदार
Published on: