नागौर

मोजे में छिपाकर ले गया सोने के टॉप्स: ग्राहक बनकर आया चोर, सीसीटीवी में कैद हुई चालाकी

एक सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई, जिसमें एक युवक ग्राहक बनकर आया और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के टॉप्स चुरा ले गया
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Aug 2025, 8:35 PM IST
Feature image

रक्षाबंधन त्योहारों के करीब आते ही बाजारों की रौनक बढ़ गई है, लेकिन इसी रौनक का फायदा चोर और जेबकतरे उठाने लगे हैं। शनिवार को कुचामन सिटी की कलालों की गली में एक सर्राफा दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई, जिसमें एक युवक ग्राहक बनकर आया और दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के टॉप्स चुरा ले गया।

दुकानदार ने ऐसे पकड़ा चोरी का सुराग

पीड़ित दुकानदार पवन कुमार डालुका (अग्रवाल) ने बताया कि युवक दोपहर करीब 2 बजे दुकान पर पहुंचा और सोने के आभूषण दिखाने की मांग की। जब दुकानदार ने आभूषण दिखाए, तो उसने पसंद न आने का बहाना बनाकर और विकल्प दिखाने को कहा। इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से 10 ग्राम वजन के सोने के टॉप्स चुरा लिए और मौके से निकल गया।

वजन कम होते ही खुली पोल

पवन डालुका ने बताया कि वे हर बार आभूषण दिखाने से पहले और बाद में बॉक्स का वजन करते हैं। जब इस बार आभूषण वापस रखे गए तो वजन कम निकला, जिससे चोरी की आशंका हुई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया कि आरोपी ने टॉप्स को अपने मोजे में छिपाकर चोरी को अंजाम दिया।

पुलिस को सौंपी फुटेज, तलाश जारी

दुकानदार ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

आरोपी की तलाश जारी

मामला हमारे संज्ञान में है। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।”
– सतपाल सिंह, सीआई, पुलिस थाना, कुचामन सिटी

Updated on:
2 Aug 2025, 8:35 PM IST
Published on: