नागौर

आखिर नागौर में ऐसा क्या हुआ कि प्रवासियों ने डाला यहां डेरा

- स्टेशन पर गहमागहमी का माहौल

2 min read
Apr 13, 2018
nagaur hindi news

नागौर. सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान तीनों गांव नागौर के तत्वावधान में 18 अप्रेल को होने वाले प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए प्रवासी समाज बंधुओं का जत्था गुरुवार को नागौर पहुंचा। माली संस्थान के सचिव रामकुमार सोलंकी ने बताया कि सीकन्दराबाद व हैदराबाद से सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए 11 अप्रेल को स्पेशल ट्रेन से तीन हजार माली समाज बंधुओं का जत्था नागौर के लिए रवाना था। जत्था सिकन्दराराबाद बीकानेर एक्सप्रेस व स्पेशल ट्रेन से गुरुवार को नागौर पहुंचा। एक साथ इतनी बढ़ी संख्या में यात्रियों के उतरने से एक बारगी स्टेशन पर गहमागमी हो गई। रेल्वे स्टेशन पर संस्थान के अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार,उपाध्यक्ष रामजस भाटी,सदस्य राजेन्द्र पंवार सहित सूरजमल सोलंकी, किशनलाल देवड़ा,कमल भाटी ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया । गौरतलब हैं कि आगामी 18 अप्रेल 2018 को माली समाज तीनों गांव न्यात का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें 80 से अधिक जोड़े विवाह के बंधन में बंधेगे। जिसको लेकर मुख्यालय के निकटवर्ती गांव चेनार स्थित हाई सैकण्डरी स्कूल के पास 2 लाख फूट में विवाह के लिए चार पांडाल बनाए जा रहे है। सम्मेलन में 50 हजार से अधिक लोगों की आने की आशंका है।

हैदराबाद महिला मंडल की पदाधिकारी भी पहुंची नागौर
माली समाज के बालकिशन भाटी के अनुसार विवाह सम्मेलन को भव्य व व्यवस्थित बनाने के लिए हैदराबाद महिला मंडल के पदाधिकारी भी नागौर महिला गतिविधियों में सहयोग देने के लिए पहुंचीं। उपाध्यक्ष अनुराधा सोलंकी के नेतृत्व में मंत्री राजेश्वरी भाटी, उपमंत्री सुमन गहलोत, सह मंत्री संतोष टाक,कोषाध्यक्ष रूपा सांखला, सदस्य चंद्रकला देवड़ा, उगमा भाटी, मंजू भाटी,पप्पी सांखला, बसंती कच्छावा, शकुंतला सोलंकी, चंद्रकांता सांखला,चंपा कच्छावा, रानी सांखला ,भंवरी सांखला नागौर पहुंची। इनके द्वारा महिलाओं के कार्यक्रम संबंधी व्यवस्थाएं संभाली जाएंगी । हैदराबाद माली महिला द्वारा इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन में आठवीं बार सहयोग प्रदान किया जाएगा। हैदराबाद में सम्मेलनों का आयोजन होता रहता है इसलिए इन महिलाओं को कार्य करने का काफी अनुभव प्राप्त है।

ये भी पढ़ें

सांझ ढलते ही राजमार्ग पर छलकते जाम
Published on:
13 Apr 2018 11:03 am
Also Read
View All