नागौर

कांस्टेबल पुलिस भर्ती को लेकर विधायक बेनीवाल के बयान से सरकार की उड़ी नींद

राजस्थान के नागौर जिले से खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राजनेताओं व अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप...

2 min read
Mar 25, 2018
MLA Beniwal charged on government in constable police recruitment

नागौर. खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में हो रही धांधली व सिस्टम में बाहरी लोगों की सेंध पर सरकार पर हमला बोला है। बेनीवाल ने नागौर के जाखानिया में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के दौरान कहा कि राज्य में पुलिस विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाकर लोगों ने ऑनलाइन परीक्षा दे दी और अनुभवी अधिकारियों को पता तक नहीं चला। इससे साफ जाहिर है कि भर्ती प्रक्रिया में कहीं न कहीं पारदर्शिता का अभाव रहा है।
भर्ती की सीबीआई जांच हो
विधायक बेनीवाल ने कहा कि ऑनलाइन परीक्षा में इस तरह सिस्टम हैक करके नकल करवाना बहुत बड़े भ्रष्टाचार की तरफ संकेत करता है। प्रदेश के बड़े राजनेताओं और अधिकारियों के संरक्षण में नकल गिरोह ने दिन रात मेहनत कर परीक्षा देने वाले छात्रों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इसलिए पुलिस कॉन्स्टेबल की ऑनलाइन भर्ती परीक्षा की पूरी जांच सीबीआई से करवाई जानी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए।
बेरोजगार छात्रों के साथ छलावा
उन्होंने कहा कि सबसे पहले यह भर्ती रद्द करते हुए इसकी सीबीआई से जांच करवाने की मांग भी उन्होंने ही की थी। बेनीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगार छात्रों के साथ छलावा किया और अब चुनावी वर्ष में भर्तियां निकालकर फिर लाखों बेरोजगारों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
शहादत से मिली देश को आजादी
नागौर के जाखानिया गांव में रामावि में भामाशाह शंकरराम व बाबूलाल मूंड की ओर से पिता नेनूराम मूंड की स्मृति में निर्मित कक्षा कक्ष के लोकार्पण समारोह में बेनीवाल ने कहा कि भगतसिंह, तात्या टोपे जैसे क्रान्तिकारियों ने आजादी की अलख जगाकर शहादत दी, तब देश को आजादी मिली। विधायक ने कहा कि पूर्वजों की याद में स्कूल में छात्रों के लिए निर्माण करवाए गए कक्षा कक्ष जैसा पुनीत कार्य वर्षों तक आनी वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगा।

ये भी पढ़ें

गाजे बाजे के साथ गौर को किया विदा
Published on:
25 Mar 2018 10:49 am
Also Read
View All