नागौर

धूमधाम से मनाई रामनवमी

भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी का पर्व रविवार को धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया

2 min read
Mar 25, 2018
डीडवाना में रामनवमी के मौके पर निकलती शोभायात्रा।

डीडवाना. भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर रामनवमी का पर्व रविवार को शहर में धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्व हिन्दू परिषद् के तत्वावधान में शहर में ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। झालरिया मंदिर से सुबह 10 बजे भगवान श्रीराम की यह शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। झालरिया मंदिर के व्यवस्थापक श्याम सुंदर शर्मा ने तिलक लगाकर शोभायात्रा को रवानगी दी। सजे-धजे ऊंट-घोड़ों एवं बैंड बाजों के साथ निकली इस शोभायात्रा में भाग लेने सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। सिर पर भगवा पगड़ी पहने और गले में भगवा दुपट्टा डाले लोग शोभायात्रा में जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान शोभायात्रा खिडक़ी दरवाजा, पंडितजी का अस्पताल, बस स्टैंड, स्टेशन रोड़, नागौरी गेट, सदर बाजार, कुंजड़पाड़ा, दीन दरवाजा रोड़, श्यामजी का चौक, गगड़ो का चौक, नृसिंह चौक होते हुए नागौरिया मंदिर पंहुची, जहां मठाधीश स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य ने शोभायात्रा की अगवानी की। तत्पश्चात भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। इसके अलावा विभिन्न मंदिरों एवं घरों में भगवान राम की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार करके पूजा-अर्चना की गई।
शोभायात्रा में विहिप नगर अध्यक्ष मदनलाल सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघ चालक नारायण प्रसाद टाक, रूपनारायण ठठेरा, ओमप्रकाश मोट, गोविन्द प्रजापति, मनोज बांगड़, श्रीकांत सोनी, बजरंगसिंह जोधा, धर्मेन्द्र वैष्णव, महावीर चतुर्वेदी, पंडित सुरेश व्यास, रामावतार सर्राफ, सुरेशचन्द्र वर्मा, महावीर ओझा, शिवशंकर पारीक, सुभाष गौड़, ओमप्रकाश मोदी,प्रकाशचन्द्र प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, राजकुमार दाधीच, बेगाराम थालौड़ पायली, रामाकिशन खीचड़, करण गुर्जर, जगदीश वैष्णव सहित अनेक हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

सजाई गई झांकियां
शोभायात्रा में भगवान श्रीराम परिवार एवं श्रीराम दरबार की झांकियां भी सजाई गई। इसके तहत अनेक बालक-बालिकाओं को श्रंगारित करके उन्हें अलग-अलग किरदारों का रूप दिया गया।

शोभायात्रा का हुआ स्वागत
शोभायात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। इसके अलावा घरों के सामने रंगोलियां बनाकर भी शोभायात्रा की अगवानी की गई।

गूंजे जय श्रीराम के नारे
शोभायात्रा के दौरान उत्साहित युवा ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदेमातरम’ के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके अलावा गायक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां भी दी।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
रामवनमी के मौके पर डीडवाना मे भाईचारे एकता का नजारा दिखाई दिया। इस दौरान मिसाल-ए-कौम व मुस्लिम युवा फैडरेशन की ओर से शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। साथ ही शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए शर्बत की भी व्यवस्था की गई। इस मौके पर रेहान खान, सलाम रंगरेज, फारूख पहाडिय़ान, राजू , अयान खान, सरफराज रंगरेज, नादिम खान, आदिल खान, सदाम खान, असलम, दिलशाद, सफीक, शाहीद आदि मौजूद थे। इसके अलावा युवक कांग्रेस के जिला महासचिव महिपाल लूणियां, गोविन्द गुर्जर, नरसी पारीक, दिनेश, रोहिणी कुमार, चन्द्रशेखर, किशोर ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें

पुष्करणा समाज की महिलाओं ने किया विशेष पूजन
Published on:
25 Mar 2018 07:18 pm
Also Read
View All