पटवार हलकों व तहसील में अटके राजस्व काम

खींवसर (एसं.). अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बार-बार सरकार को अवगत करवाने के बाद भी सुनवाई नहीं होने से नाराज तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारी सोमवार को छठे दिन हड़ताल पर रहे। इस दौरान पटवारियों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना देकर विरोध जताया।

less than 1 minute read
Jun 20, 2017

राजस्व कर्मियों ने कहा कि सरकार हठधर्मिता छोडक़र राजस्वकर्मियों की सुनवाई करे नहीं तो उसे गम्भीर परिणाम भुगतने होंगे। राजस्वकर्मियों की सुनवाई नहीं करने से सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं किसानों के महत्वपूर्ण काम अटक गए है। तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक व पटवारियों के हड़ताल से तहसील के समस्त कार्य ठप पड़े है। वहीं गांवों में आयोजित होने वाली राजस्व लोक अदालतें भी प्रभावित हुई है। राजस्व लोक अदालतों ने नाम मात्र के काम से केवल औपचारिकता की जा रही है। हड़ताल को लेकर पटवारियों एवं भू-अभिलेख निरीक्षकों ने सोमवार को तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा मांगों के अनुसार सरकार द्वारा आदेश जारी नहीं होने तक सामुहिक रूप से अवकाश पर रहे। पटवार संघ के संयुक्त मंत्री बनवारीलाल गोरचिया ने बताया कि गत दिनों राजस्व सेवा परिषद के साथ हुई वार्ता में सभी मांगों को स्वीकार करते हुए १५ दिनों में आदेश जारी करने का समझौता हुआ था लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण एक माह से अधिक हो जाने के बाद भी किसी प्रकार की प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से राजस्व कार्मिकों में निराशा व असंतोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने, वीलेज पे बढ़ाने, नियमित पद्दोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर सरकार द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं करने पर आन्दोलन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। यह रहे छठे दिन सामुहिक अवकाश परहड़ताल को लेकर सोमवार को तहसील विशनाराम देवड़ा, भू- अभिलेखक निरीक्षक रामनिवास स्वामी, अन्नाराम मण्डा, रामलाल भाम्भु, मूलाराम जांगु, पदमाराम भाकल, गंगाविशन गुजराती, कोजनाथ सिद्ध, पटवार संघ के अध्यक्ष बिरमाराम ज्याणी, उपाध्यक्ष गणेशाराम बेनीवाल, संयुक्त मंत्री बनवारीलाल गोरचिया, रामपाल बसवाणा, हरकाराम डिडेल, श्रवणलाल खुड़ीवाल, बछराज जोशी, आईदानराम, नैमाराम, मनमोहन, बस्तीराम, कुम्हेरदान, रामप्रसाद, भागीरथमल, विजयसिंह, जगदीश प्रसाद, भारतसिंह, भंवरदान सहित पटवारी धरने पर बैठे।


Published on:
20 Jun 2017 12:44 pm
Also Read
View All